{"_id":"6985b648a3cd7891010bf9a8","slug":"sit-begins-investigation-into-illegal-madrasa-operations-and-foreign-funding-in-up-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अवैध मदरसा संचालन और विदेशी फंडिंग की एसआईटी ने शुरू की जांच, शमशुल हुदा से जुड़े मदरसे होंगे चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अवैध मदरसा संचालन और विदेशी फंडिंग की एसआईटी ने शुरू की जांच, शमशुल हुदा से जुड़े मदरसे होंगे चेक
Fri, 06 Feb 2026 03:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:07 PM IST
सार
यूपी में अवैध मदरसा संचालन और विदेशी फंडिंग की एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। शमशुल हुदा से जुड़े मदरसों, सोसाइटी व एनजीओ की जांच की जाएगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षक शमशुल हुदा खान से जुड़े अवैध मदरसा संचालन और विदेशी फंडिंग के मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने औपचारिक रूप से तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसआईटी ने विभिन्न जांच एजेंसियों से संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं और शमशुल हुदा से जुड़े मदरसों, सोसाइटी व एनजीओ की गतिविधियों की विस्तृत जांच की जाएगी। जल्द ही इससे जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
एटीएस की जांच में सामने आया था कि शमशुल हुदा ने 2013 में भारतीय नागरिकता छोड़कर ब्रिटेन की नागरिकता ले ली थी और वर्ष 2007 से वह लंदन में रह रहा था। इसके बावजूद वह 2017 तक आजमगढ़ के एक मदरसे में सहायक अध्यापक के रूप में कागजों में कार्यरत दिखाया गया और वेतन व पेंशन का लाभ लिया।
विज्ञापन
मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित भी किया जा चुका है। शासन ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आजमगढ़ मंडलायुक्त और डीआईजी की अगुवाई में दो सदस्यीय एसआईटी गठित की है। टीम वित्तीय लेनदेन सहित अवैध गतिविधियों के हर पहलू की जांच करेगी। उल्लेखनीय है कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय भी जांच कर रहा है और आरोपी फिलहाल लंदन में है।