फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sister's throat slit with a knife by brother under the influence of alcohol, condition critical

Lucknow News: शराब के नशे में बहन का चाकू से गला रेता, हालत गंभीर

Tue, 07 Jul 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Sister's throat slit with a knife by brother under the influence of alcohol, condition critical
लखनऊ। विभूतिखंड के रिसाहपुरवा गांव में शराब के नशे में वेद प्रकाश तिवारी ने अपनी बहन अंजनी का चाकू से गला रेत दिया। पिता रामजग ने गंभीर हालत में बेटी को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रिसाहपुरवा गांव निवासी रामजग के मुताबिक 1 जुलाई को सुबह छह बजे वह पत्नी के साथ सैर पर गए थे। घर में बेटा वेद और बेटी अंजनी थे। घर लौटने पर उन्होंने अंजनी को कमरे की फर्श पर लहूलुहान पाया। उसका गला रेता हुआ था। पड़ोसियों की मदद से उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। अंजनी ने बताया कि वेद ने शराब पी थी और उस पर घर छोड़ने का दबाव बना रहा था। विरोध पर वेद प्रकाश ने चाकू से हमला कर दिया और भाग निकला। अंजनी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

दोबारा घर में आकर दी हत्या की धमकी
रामजग ने बताया कि 4 जुलाई को आरोपी बेटा वेद प्रकाश फिर चाकू लेकर घर आया। उसने उनकी व पत्नी की हत्या करने की धमकी दी। शोर मचाने पर वह भाग गया। उन्होंने दोबारा परिवार पर हमले की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई थीं। आरोपी को सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed