{"_id":"6aa73bfa2e627846110ccf79","slug":"up-late-night-major-reshuffle-in-the-state-bureaucracy-14-ias-and-34-pcs-officers-transferred-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: देर रात प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: देर रात प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
Mon, 14 Sep 2026 05:42 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:42 AM IST
सार
Transfers in UP: यूपी की नौकरशाही में रविवार बड़ा फेरबदल किया गया। देर रात 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
विज्ञापन
यूपी की नौकरशाही में बड़े स्तर का बदलाव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस अधिकारियों में सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। वहीं अपर आयुक्त, राज्यकर डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव राहुल सिंह को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। लखीमपुर खीरी के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
राजस्व परिषद, प्रयागराज के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिव बनाया गया है। विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) के पद पर भेजा गया है। रेशम विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को भी राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी अम्बेडकरनगर आनंद कुमार शुक्ला को रेशम विभाग में विशेष सचिव एवं निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्रा को मुख्य विकास अधिकारी, अंबेडकर नगर बनाया गया है। संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग बनाया गया है। सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक एवं सचिव नेहा शर्मा को सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।