फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sir, the common road has merged with the field, how to get out?

Lucknow News: साहब, आम रास्ते को खेत में मिला लिया, कैसे निकलें

Sat, 27 May 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 27 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sir, the common road has merged with the field, how to get out?
रायबरेली-लालगंज/ऊंचाहार। साहब, सार्वजनिक रास्ते को काटकर खेत में मिला लिया गया है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। अब कैसे गांव के लोग और स्कूली बच्चे निकल सकेंगे। यह समस्या शनिवार को लालगंज कोतवाली में समाधान दिवस के दौरान नरसिंहपुर की प्रधान निशा सिंह ने उठाई। सातनपुर की नीलम ने घर के सामने तालाब में कूड़ा करकट डालकर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत की।
विज्ञापन

पूरे टोड़ी मजरे सेमरपहा की सुमन देवी ने विवादित स्थल पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। मना करने पर आरोपी मारपीट करने पर आमादा हैं। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए दिवस में इसी तरह की 10 शिकायतें आईं, जिसमें दो निस्तारित हुईं। ऊंचाहार कोतवाली में हुए समाधान दिवस में छिपिया मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग बृजमोहन ने कहा कि साहब जमीन मेरी है, राजस्व अभिलेखों में भी मेरा नाम दर्ज है, लेकिन गांव के एक दबंग ने जबरन खेत पर कब्जा कर रखा है। कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। तहसीलदार अजय गुप्ता ने लेखपाल को पुलिस के साथ मौके पर भेजा। समाधान दिवस में 16 शिकायतें आईं, जिसमें चार निस्तारित हुईं।
विज्ञापन

गदागंज/खीरों। पूरे पंडित मजरे भगवंतपुर चंदनिया के ननकऊ, कल्लू, नत्थू ने एक व्यक्ति पर सरकारी बंजर भूमि पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाया। शिकायत गदागंज थाने में की गई। जलालपुर धई की सूफिया खातून ने भूमिधरी जमीन पर खड़े चिलवल के पेड़ काटने की शिकायत की। एसडीएम आसाराम वर्मा, नायब तहसीलदार शिवम सिंह ने नौ शिकायतें सुनी, जिनमें तीन निपटीं। खीरों थाने में जुड़ावन का पुरवा मजरे मेडौली निवासी कल्लू पुत्र सुंंदर ने पैतृक जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया, जबकि चड़ौली प्रधान राजू सिंह ने रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण करने की शिकायत की। नायब तहसीलदार वेद प्रकाश की अध्यक्षता में 15 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें चार निपटीं। थानाध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसल गोतिन का पुरवा निवासी राजू सड़क पर चबूतरा बनाए जाने की शिकायत लेकर जगतपुर के समाधान दिवस में पहुंचा, लेकिन उसकी शिकायत को अनसुना किया गया। राजू का आरोप है कि गांव के एक युवक ने सड़क पर चबूतरा बना लिया है, जिसकी शिकायत लेकर पहुंचा तो उसे भगा दिया गया। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी, सीओ राम किशोर सिंह की मौजूदगी में आठ शिकायतें सुनी गई, जिसमें सिर्फ एक निपटी। उधर, डलमऊ के समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे कस्बे के वृंदावन ने बताया कि भूमिधरी जमीन पर कब्जा है। इसकी शिकायत महीनों से कर रहा है, लेकिन अब तक निराकरण नहीं हुआ। समाधान दिवस में आई चार में से सिर्फ दो निपटाई गईं। कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी, राजस्व निरीक्षक हनुमान सिंह, उपनिरीक्षक संजय शर्मा, मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed