{"_id":"68e187774cb0f987e105799f","slug":"sir-outsiders-come-to-the-school-premises-at-night-lucknow-news-c-13-knp1002-1413609-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साहब, रात में स्कूल परिसर में आते हैं बाहरी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साहब, रात में स्कूल परिसर में आते हैं बाहरी...
विज्ञापन
तहसील दिवस पर समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी व समस्याएं सुनते अफसर
लखनऊ। तहसील समाधन दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी मोहनलालगंज में जनसुनवाई कर रहे थे। इस बीच खुजौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 15-20 छात्राएं रोते हुए उनके सामने जा पहुंचीं। यह देख मातहत घबरा गए।
डीएम ने शांत कराते हुए परेशानी पूछी तो छात्राओं ने प्रिंसिपल व वार्डन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों झाड़ू-पोंछा करवाने के साथ शौचालय की सफाई करवाती हैं। सही से खाना भी नहीं दिया जाता। रात को विद्यालय परिसर में कार से अज्ञात लोग आते हैं। कोई छात्रा उस दिशा में देखने की कोशिश करती है तो उसे बेरहमी से पीटा जाता है।
छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल धमकी देती हैं कि यह बात किसी को बताई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। बच्चियों ने विद्यालय में पढ़ाई करने से मना कर दिया है। उनके साथ आए अभिभावकों ने बताया कि छुट्टियों पर घर आईं बच्चियों ने आपबीती बताते हुए चोटें दिखाईं।
विज्ञापन
डीएम ने अपर नगर मजिस्ट्रेट-छह शिप्रा पाल, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति ज्योति गौतम व एआर कॉपरेटिव वैशाली सिंह को जांच के आदेश दिए। बालिकाओं से बंद कमरे मे बयान रिकॉर्ड कर जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा। मामले में देर शाम वार्डन को हटा दिया गया। बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। उधर, प्रधानाचार्य से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
घर बैठे लगाई रिपोर्ट, लेखपाल को चार्जशीट
पटवाखेड़ा के धर्मपाल को सरकारी पट्टे में जमीन मिली थी, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने उस पर कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। किसान ने आईजीआरएस से शिकायत की। लेखपाल ने गांव जाकर पीड़ित से मिलने के बजाय घर बैठे शिकायत का निस्तारण कर दिया। उधर, कब्जा करने वालों ने छत भी डाल दी। डीएम ने लेखपाल आलोक गुप्ता से पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। नाराज डीएम ने उन्हें मुख्यालय से संबद्ध करते हुए एसडीएम को आरोप पत्र देने के निर्देश दिए। तहसीलदार को गांव जाकर जांच करने के लिए कहा। उधर, गौरा निवासी पवन के पिता व दादा की मौत के बावजूद तीन वर्ष बाद भी वसीयत दर्ज न होने पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक को फटकार लगाते हुए एसडीएम से रिपोर्ट मांगी। उधर, मलिहाबाद के ग्राम कैथुलिया निवासी रेखा ने नर्सरी मालिक पर मजदूरी न देने की शिकायत की। सरोजनीनगर में समदा गांव के राजेश कुमार और मुन्नीलाल ने उनकी जमीन पर कब्जे की शिकायत की। एसडीएम अंकित शुक्ला ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मंडलायुक्त ने सदर तहसील में की सुनवाई
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सदर तहसील में समस्याएं सुनीं। चिनहट की शांति देवी और गोपरामऊ की शांति उनके सामने रोने लगीं। शांति ने पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। शोति देवी ने जमीन की नाप कराने के लिए बार-बार दौड़ाने का आरोप लगाया। कमिश्नर ने कार्रवाई के निर्देश दिए।