फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sir, get the Chak Marg cleared, otherwise there will be trouble

Lucknow News: साहब खाली कराएं चकमार्ग, होती है परेशानी

Sun, 09 Jun 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sir, get the Chak Marg cleared, otherwise there will be trouble
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रावस्ती। जिले के थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 33 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर सिर्फ दो का ही निस्तारण हो पाया।
गिलौला थाने में आयोजित समाधान दिवस में गोड़ारी निवासी रामउदार ने चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। उसने कहा कि अतिक्रमण से खेत तक आने-जाने में परेशानी होती है।

वहीं ग्राम विजयपुर सिसावां निवासी सुखदेव ने गांव के कुछ लोगों पर उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जांच कराकर कब्जा हटवाने की मांग की है। गिलौला थाने में कुल आए सात प्रार्थना पत्र में किसी का निस्तारण नहीं हो पाया। इकौना व नवीन मॉर्डन थाना कटरा में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एसपी घनश्याम चौरसिया ने की। इकौना में उन्हें तीन प्रार्थना पत्र मिले। जिनके निस्तारण के लिए एसपी ने टीम गठित कर शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। भिनगा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने की। यहां आए 10 में एक मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। मल्हीपुर में तीन व सिरसिया में 10 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें महज एक ही मामले का निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed