फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sipahi recruitment exam result will be declared this month.

यूपी: 49568 सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम इसी महीने हो सकता है जारी, चेयरमैन बोले- रिजल्ट तैयार

Tue, 08 Oct 2019 12:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Oct 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
sipahi recruitment exam result will be declared this month.
प्रतीकात्मक तस्वीर

पिछले वर्ष अक्तूबर में निकली सिपाही भर्ती के परिणाम का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। भर्ती के लिए जनवरी में परीक्षा होने के नौ महीने बाद भी बोर्ड अब तक परिणाम घोषित नहीं कर सका है।

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल लगभग 19 लाख अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें न तो भर्ती की वेबसाइट पर कोई जानकारी मिल रही है और न ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के दफ्तर में कोई कुछ बताने को तैयार है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी डीजीपी ऑफिस से लेकर भर्ती बोर्ड तक के चक्कर लगा रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि पहले बताया गया था कि मार्च तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, उसके बाद मई और जून का समय दिया गया। जून में भी परिणाम घोषित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि बारिश का मौसम खत्म होने के बाद परिणाम घोषित होंगे ताकि दौड़ आसानी से हो सके, लेकिन यह मौसम भी समाप्ति की ओर है, पर परिणाम घोषित नहीं हुए।

भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बोले, परीक्षा परिणाम लगभग तैयार

भर्ती बोर्ड के चेयरमैन राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि परिणाम लगभग तैयार है। कुछ औपचारिकताएं रह गई थीं, जिन्हें पूरा किया जा रहा है। प्रयास है कि इसी महीने के अंत तक परिणाम घोषित कर दिए जाएं और अभिलेखों का सत्यापन और दौड़ नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में कराई जा सके।

विश्वकर्मा ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया को इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य है। मालूम हो कि सिपाही के 49,568 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पिछले वर्ष अक्तूबर में आयोजित की गई थी। इस भर्ती के लिए परीक्षा जनवरी में 27 व 28 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में लगभग 19 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed