24 जनवरी से पूरे देश में एक इमरजेंसी नंबर, सिर्फ 112 करना होगा डायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने की 24 तारीख से इमरजेंसी सेवा के लिए 100 के स्थान पर 112 डायल करना होगा। दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी इसकी शुरुआत करेंगी। प्रदेश में 112 को यूपी 100 से जोड़ दिया गया है। 112 से संबंधित मोबाइल एप ‘112 इंडिया’ और मोबाइल के पावर बटन से भी इसको जोड़ा जा चुका है।
यूपी 100 के एडीजी आदित्य मिश्रा ने बताया कि पूरे देश में एक इमरजेंसी नंबर 112 की 24 जनवरी से विधिवत शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान 100 नंबर को भी चालू रखा जाएगा, क्योंकि यह नंबर काफी पहले से चला आ रहा है। इसलिए अभी बंद नहीं किया जाएगा। हालांकि 112 नंबर पर आने वाली कॉल भी स्वीकार की जा रही हैं।
एप के माध्यम से भी अगर कोई मदद मांग रहा है तो उसे भी मदद मुहैया कराई जा रही है। हालांकि एप से मदद मांगने वालों के साथ निश्चित स्थान (नेविगेशन) सही न बता पाने की समस्या आ रही है, जिसे जल्द दूर करने की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि एप के माध्यम से पुलिस, फायर और मेडिकल संबंधी सभी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
इस तरह काम करेगा पावर बटन
मिश्रा ने बताया कि अब जो भी एंड्रायड मोबाइल फोन आ रहे हैं वे सभी पावर बटन के माध्यम से इमरजेंसी कॉल से कनेक्ट हो सकते हैं। इसके लिए बिना कोई नंबर डायल किए या बिना की-पैड टच किए जल्दी-जल्दी तीन बार पावर बटन दबाने से सीधे 112 नंबर से आपका फोन कनेक्ट हो जाएगा और आपकी कॉल यूपी 100 से जुड़ जाएगी। हालांकि पुराने मोबाइल हैंडसेट में यह विकल्प नहीं है।