फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   singapore tour scoot airlines

आधे से कम किराए में लखनऊ से सिंगापुर की सैर का मौका

Thu, 03 Aug 2017 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Aug 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
singapore tour scoot airlines
डेमो प‌िक - फोटो : getty images
घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। आधे से कम किराए पर लखनऊ से सिंगापुर की सैर का मौका उपलब्ध कराएगी स्कूट एयरलाइंस। फिलहाल यह एयरलाइंस हफ्ते में तीन दिन विमान सेवा दे रही है, लेकिन आने वाले दो साल में हर रोज एक उड़ान सिंगापुर के लिए होगी। 
विज्ञापन


यह दावा है सिंगापुर की सरकारी हिस्सेदारी वाली स्कूट एयरलाइंस का। प्रमोशनल ऑफर के तहत कंपनी ने मार्च 2018 तक लखनऊ से सिंगापुर का किराया 5, 599 रुपये तय किया है। आम तौर पर यह किराया दस से बारह हजार के बीच होता है। 
विज्ञापन


स्कूट के कंट्री हेड भरथ महादेवन बुधवार को राजधानी में थे। उन्होंने बताया कि उन्हें लखनऊ से सिंगापुर के लिए अस्सी फीसदी तक यात्री मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2015 में टाइगर एयर ने लखनऊ से सिंगापुर के लिए सेवाएं शुरू की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय वह देश के आठ शहरों से उड़ान सेवाएं दे रही हैं, वे सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हैं। मांग ज्यादा होने के कारण इनके फेरे जल्द ही बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी आने वाले समय में लखनऊ, अमृतसर और जयपुर पर केंद्रित और उड़ानें शुरू करने के प्रयास में हैं।

साढ़े नौ हजार से भी कम में जाएं आस्ट्रेलिया
मर्जर के बाद प्रमोशनल ऑफर के तहत मार्च 2018 तक यात्रा करने पर 5,599 रुपये में लखनऊ से सिंगापुर के लिए टिकट एयरलाइंस दे रही है। भरथ महादेवन ने बताया कि बाली के लिए यह किराया 8,499 रुपये, हांगकांग के लिए 9,199 रुपये, मेलबर्न के लिए 10,499 और सिडनी के लिए 11,199 रखा गया है। साथ ही दो अगस्त से छह अगस्त तक टिकट बुक करवाने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है।


जून 2018 में चीन और होनेलूलू के लिए फ्लाइट
कंपनी का द्वारा किया गया कि जून 2018 तक पांच नए अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। इनमें अमेरिका के होनुलूलू और पूर्वी चीन के हर्बिन शामिल हैं। वहीं मलेशिया के कुचिंग, कुआंटन और इंडोनेशिया के पलेमबेंग के लिए भी उड़ानें शुरू की जाएंगी। इन्हें निकट भविष्य में लखनऊ से कनेक्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed