फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sindhi Thadri festival celebrated with traditional dishes.

Lucknow News: पारंपरिक पकवानों के साथ मना सिंधी थदड़ी पर्व

Fri, 04 Sep 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sindhi Thadri festival celebrated with traditional dishes.
पारंपरिक पकवानों के साथ मना सिंधी थदड़ी पर्व
लखनऊ। सिंधी समाज का पारंपरिक पर्व थदड़ी बृहस्पतिवार को उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने परिवार के साथ शीतला माता की पूजा कर सुख-शांति व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सक्खर सिंध पंचायत के अध्यक्ष संजय जेसवानी ने बताया कि थदड़ी पर घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता। ताजा भोजन भी नहीं बनाया जाता। इसके लिए एक दिन पहले ही दाल भरे परांठे, पकौड़े और अन्य पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं। रात में चूल्हे की पूजा कर उसे ठंडा किया जाता है। अगले दिन परिवार इन्हीं व्यंजनों का सेवन करता है। मन्नू तेजवानी ने परिवार की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना का उल्लेख किया। इस अवसर पर मोहनदास लधानी, मुरलीधर आहूजा, रतन मेंघानी, सतीश अठवानी, सतेंद्र भावनानी, श्याम किशनानी, हंसराज राजपाल, दीपक लालवानी, गौतम राजपाल, सुरेश तेजवानी, राजू जसवानी और जेपी नागपाल सहित कई लोगों ने समाज को थदड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

पारंपरिक पकवानों के साथ मना सिंधी थदड़ी पर्व

पारंपरिक पकवानों के साथ मना सिंधी थदड़ी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed