जेल से भागे सिमी आतंकियों ने कुबूला आजमगढ़ कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश की खंडवा जेल से भागने वाले सिमी आतंकियों के आजमगढ़ के संपर्क आमने आ गए हैं। उनका इरादा इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के वर्चस्व वाले इलाकों में पैर जमाना था।
यह जानकारी सामने आने के बाद अब एनआईए उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए यूपी लाने वाली है।
गौरतलब है कि सूबे के बिजनौर जिले में जब ये आतंकी विस्फोटक बना रहे थे, तभी विस्फोट हो गया था।
फिलहाल, इन आतंकियों से भोपाल में पूछताछ हो रही है। एमपी पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया हुआ है। एक-दो दिन में रिमांड अवधि खत्म होने के इसके फौरन बाद ही एनआईए उनको ट्रांजिट रिमांड पर यूपी लाएगी।
पूर्वांचल के दो और जिले में मिले हैं संपर्क सूत्र
भोपाल व उससे पहले दिल्ली में हुई पूछताछ के दौरान सिमी आतंकियों ने यूपी के पूर्वांचल में अपने नेटवर्क से जुड़े कई लोगों के बारे में बताया है।
एनआईए के सूत्रों का कहना है कि पूर्वांचल में आजमगढ़ समेत दो और जिलों के नाम सामने आए हैं, जहां इनके संपर्क सूत्र मौजूद हैं।
ओडिशा के राउरकेला में पकड़े गए इन आतंकियों की शिनाख्त अमजद खान (27) उर्फ दाऊद उर्फ पप्पू उर्फ उमर पुत्र रमजान खान, जाकिर हुसैन (32) उर्फ सादिक उर्फ विक्की डॉन उर्फ विनय कुमार पुत्र बदरुल हुसैन, शेख महबूब (27) उर्फ गुड्डू उर्फ समीर उर्फ रमेश पुत्र शेख इस्माइल, सालिक (33) उर्फ सल्लू पुत्र मोहम्मद हाकिम के रूप में हुई है।