{"_id":"6a7104ff5415bc3577089810","slug":"silver-umbrella-and-crown-worth-35-lakh-rupees-stolen-from-panchmukhi-hanuman-temple-lucknow-news-c-13-lko1096-1858136-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पंचमुखी हनुमान मंदिर से 35 लाख के चांदी के छत्र और मुकुट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पंचमुखी हनुमान मंदिर से 35 लाख के चांदी के छत्र और मुकुट चोरी
Tue, 04 Aug 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
न्यू हैदराबाद कॉलोनी स्थित पंचमुखी मंदिर में चोरी के बाद जुटे लोग।
लखनऊ। महानगर की न्यू हैदराबाद कॉलोनी स्थित पंचमुखी मंदिर से रविवार देर रात 35 लाख रुपये के चांदी के छत्र और मुकुट चोरी हो गए। संरक्षक प्रदीप कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
प्रदीप कुमार ने बताया कि पुजारी दिनेश कुमार दीक्षित मंदिर के बेसमेंट में ही रहते हैं। सोमवार तड़के पांच बजे वह मंदिर खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले। उन्होंने हनुमान, गणेश, राम-जानकी व अन्य देवी-देवताओं के चांदी के मुकुट और छत्र गायब पाए। चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड को मंदिर के पीछे गली में साबड़ मिला, जिससे चैनल में लगे ताले तोड़े गए थे। फोरेंसिक टीम ने मंदिर व आसपास चोरों के फुटप्रिंट जुटाए।
एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। एक टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है, जबकि दूसरी सर्विलांस के जरिये आरोपियों का पता लगा रही है। दो टीमें रूट चार्ट तैयार कर रही हैं।