{"_id":"68f2941b358f82da7e090eed","slug":"silver-shines-to-dazzle-market-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1433396-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चांदी की चमक से बाजार चकाचौंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चांदी की चमक से बाजार चकाचौंध
Sat, 18 Oct 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
गोमतीनगर स्थित शोरूम में चांदी के गहने व मूर्तियों की खरीदारी पहुंचे लोग।
आशीष गुप्ता
लखनऊ। इस धनतेरस बाजार में चांदी की चमक इतनी जोरदार है कि कीमतें दोगुनी हो गई हैं। मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने की वजह से कारोबारियों को तय भाव से 20-25 हजार रुपये का प्रीमियम ज्यादा चुकाना पड़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में गहनों से लेकर सेमीकंडक्टर और ई-चिप में चांदी का इस्तेमाल बढ़ा है, जिससे मांग इस कदर बढ़ी है कि बैंक बुलियन कारोबारियों को आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, निवेश के लिहाज से इस बार सोने के मुकाबले लोग चांदी की मूर्तियां, बर्तन और सिक्के खरीद रहे हैं।
शनिवार को धनतेरस के स्वागत के लिए सराफा बाजार तैयार है। सोने के गहनों के साथ ग्राहक इस बार चांदी की खरीदारी पर भी जोर दे रहे हैं। क्योंकि, पिछले साल चांदी पिछले साल 93,900 रुपये थी, वह 17 अक्तूबर को दोगुने से भी ज्यादा होकर 1,92,500 रुपये हो गई है। चांदी पर एक साल में ही 98,600 रुपये बढ़े हैं।
सराफा कारोबारी व एचएसजे के सीएमडी अंकुर आनंद बताते हैं कि सोने के बाद चांदी की कंडक्टिविटी सबसे अच्छी है। रॉकेट्स के अंदर तो गोल्ड इस्तेमाल होता है, लेकिन सेमीकंडक्टर और चिप में चांदी का। बर्तनों का भी चलन बढ़ा है। इसके अलावा माइनिंग में मिलने वाले धातुओं में चांदी मिली हुई होती है, जिसे रिफाइन किया जाता है। इसलिए भी दाम बढ़े हैं। हम तीन पीढ़ी से इस बिजनेस में हैं, पर पहली बार चांदी की शॉर्टेज हुई है।
विज्ञापन
लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा बताते हैं कि लगातार महंगी होती चांदी की वजह से ऑर्डर तो ज्यादा लग रहे हैं, लेकिन उस अनुपात में डिलीवरी नहीं हो पा रही है। हालांकि बैंकों का कहना है कि दिवाली से पहले आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।