{"_id":"6218bee3bf4c3b02d016e3b1","slug":"silver-and-gold-price-go-high-because-of-ukraine-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस-यूक्रेन युद्ध का असर: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस-यूक्रेन युद्ध का असर: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल
Fri, 25 Feb 2022 05:04 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 25 Feb 2022 05:04 PM IST
सार
रूस-यूक्रेन संकट से सोने-चांदी की कीमतों पर असर पड़ना शुरू हो गया है। कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं जिसके और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन संकट से सोने-चांदी ने कीमतों में हफ्ते भर में तीन से चार हजार रुपये तक की छलांग लगा ली है। राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को सोने के भाव 54,500 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी की कीमत 69 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गई।
विज्ञापन
यूक्रेन संकट के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने की कीमत 2022 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। कारोबारी विनोद महेश्वरी के मुताबिक बृहस्पतिवार को बाजार बंद होने से रेट रुक गया है। बाजार खुलते ही कीमतों में और उछाल आएगा।
विज्ञापन
निवेश से कीमत में आया उछाल
किसी भी देश में युद्ध होने पर वहां की करेंसी का महत्व खत्म होने लगता है। ऐसे में लोग सोने-चांदी में निवेश शुरू कर देते हैं। बुलियन कारोबारी राहुल गप्ता के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इंटरनेशनल बाजार से तय होती है। ऐसे में युद्ध के डर से सभी देशों ने सोने-चांदी में निवेश शुरू कर दिया है। हालात ठीक नहीं हुए तो कीमतों में और उछाल आएगा।
विज्ञापन
22 फरवरी को भाव
सोना-53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी-67,500 रुपये प्रति किलो
24 फरवरी
सोना-54,500 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी-69,000 रुपये प्रति किलो