{"_id":"5b5023fc4f1c1b3f748b5b61","slug":"sikshamitra-will-get-posting-according-to-there-wish-says-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों को दी सीएम योगी ने राहत, मन मुताबिक स्थान पर मिलेगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों को दी सीएम योगी ने राहत, मन मुताबिक स्थान पर मिलेगी तैनाती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों को उनके मूल स्थान पर तैनात करने का विकल्प देने का फैसला किया है। इससे शिक्षामित्रों को जिले के अंदर घर से दूर तैनाती से मुक्ति मिल जाएगी। उनके पास विकल्प होगा कि वे या तो अपने वर्तमान तैनाती के स्थान पर रहें या घर के पास मूल तैनाती वाले स्कूल में चले जाएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार, विवाहित महिलाएं जिले में उस स्थान का भी चयन कर सकती हैं, जहां उनकी ससुराल का घर हो या उनके पति की तैनाती हो। इससे एक ओर शिक्षामित्रों को उनके घर के नजदीक रहकर विद्यालय में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं, उन्हें दूर के विद्यालय में आने-जाने में होने वाले व्यय, मानसिक तनाव और परेशानी से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही समय की बचत भी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से शिक्षामित्रों को कार्य करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उधर, सरकार के इस फैसले पर शिक्षामित्र संगठनों के नेता दुष्यंत चौहान, अनिल यादव और जितेंद्र शाही ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन