{"_id":"599548d84f1c1bb42e8b46d7","slug":"sikshamitra-protest-in-sikha-bhavan-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों से आज शाम होगी सीएम योगी की मुलाकात, मांगों पर विचार संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों से आज शाम होगी सीएम योगी की मुलाकात, मांगों पर विचार संभव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 Aug 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के साथ बुधवार को हुई वार्ता विफल होने के बाद आज फिर सड़कों पर उतरे शिक्षामित्रों से मुख्य सचिव ने मुलाकात की।
विज्ञापन
जिसके बाद मुख्य सचिव ने कहा कि आज शाम सीएम योगी से इस मामले पर एक बार फिर मुलाकात हो सकती है। साथ ही मुख्य सचिव ने शिक्षामित्रों से बहिष्कार वापस लेने की अपील की है।
विज्ञापन
बुधवार को सरकार ने शिक्षा मित्रों के साथ वार्ता कर दस हजार रुपए महीना वेतन और मूल विद्यालय में पोस्टिंग का प्रस्ताव दिया था। साथ ही सहायक अध्यापकों की भर्ती में वरीयता के प्रस्ताव पर विचार विमर्श का भी आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
शिक्षामित्रों की मांग है कि उन्हें सहायक शिक्षक के रूप में 39000 रुपए व भत्ते मिल रहे हैं। 10 हजार रुपए में परिवार का पालन पोषण संभव नहीं है।
दोनों पक्षों में सहमति न बनने के बाद पांच मिनट में ही वर्ता विफल हो गई थी। इसके बाद शिक्षामित्रों ने आज से आंदोलन व शिक्षण कार्य के बहिष्कार की घोषण की थी।
उधर, सरकार ने भी आंदोलन से निपटने की तैयारी करते हुए ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।