{"_id":"63b3c4477773250f01709564","slug":"siddique-kappan-ordered-to-file-two-bail-petition-on-one-lakh-each","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीक कप्पन को एक-एक लाख की दो जमानतें दाखिल करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीक कप्पन को एक-एक लाख की दो जमानतें दाखिल करने का आदेश
Tue, 03 Jan 2023 11:29 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:29 AM IST
सार
देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने सहित कई मामलों के आरोपी गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीक कप्पन को जमानत के लिए दो याचिका दाखिल करने का आदेश दिया गया है। कप्पन को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
सिद्दीक कप्पन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में हिंसा फैलाने जाते समय गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीक कप्पन की ओर से हाईकोर्ट के आदेश की सत्यप्रति के साथ जमानत राशि तय करने की मांग वाली अर्जी कोर्ट में दी गई।
विज्ञापन
ईडी के विशेष न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय ने कप्पन को एक-एक लाख रुपये की दो जमानतें और इसी धनराशि का व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि हवाला से धन प्राप्त करके देश विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल करने समेत अन्य आरोपों में ईडी ने हाथरस कांड के दौरान गिरफ्तार पत्रकार कप्पन के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में लिया था। इससे पूर्व आरोपी की ओर से पीएमएलए कोर्ट में जमानत अर्जी दी गई थी। इसे कोर्ट ने 31 अक्तूबर को खारिज कर दिया था। इसके बाद उसे हाईकोर्ट से 23 दिसंबर को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन