फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   siddhartha singh press conference on Gorakhpur hospital tragedy

गोरखपुर हादसा: निलंबन के बाद बोले बीआरडी के प्रिंसिपल, मैं पहले ही लिख चुका था इस्तीफा

Sat, 12 Aug 2017 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Aug 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
siddhartha singh press conference on Gorakhpur hospital tragedy
स‌िद्धार्थ स‌िंह
गोरखपुर में हुई घटना के बाद यूपी के कैब‌िनेट मंत्री स‌िद्धार्थ स‌िंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया क‌ि लापरवाही देखते हुए बीआरडी के प्र‌िंस‌िपल को न‌िलंब‌ित कर द‌िया गया है जबक‌ि प्र‌िंस‌िपल ने इसके बाद बयान द‌िया क‌ि वह पहले ही त्यागपत्र ल‌िख चुके थे।
विज्ञापन


स‌िंह ने कहा, योगी जी यहां 9 जुलाई और 9 अगस्त को भी आए थे। यहां उन्होंने डॉक्टरों से भी चर्चा की थी। एक व‌िषय जो क्र‌िट‌िकल है वो है गैस सप्लाई का वो रखा नहीं गया। उन्होंने बताया क‌ि हमने आंकड़े भी देखने की कोश‌िश की है क्योंक‌ि 20 से 23 बच्चों के मरने की खबर आई है वो चौंकाने वाला मामला है।
विज्ञापन


ये सरकार संवेदनशील है और एक बच्चे की मौत की जांच की वजह भी हमारे ल‌िए बड़ी है। हम 23 मौतों को कम आंकने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। 2014 से आंकड़े न‌िकलवाए हैं। अगस्त के महीने में बच्चों की मौतें 19 प्रत‌िद‌िन होता है। 2015  में 22 और 2016 में प्रत‌िद‌िन 19 से ज्यादा है। इसका ये मतलब ये नहीं है क‌ि हम इसे कम आंक रहे हैं पर आगे का न‌िष्कर्ष न‌िकालने के ल‌िए ऐसा कर रहे हैं। बीआरडी मेड‌िकल कॉलेज में मौतों का आंकड़ा 17 से 18 न‌िकलता है क्योंक‌ि बच्चे यहां कई जगहों से आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हमने गैस सप्लाई का मैटर भी देखा। 7.30 बजे लिक्व‌िड गैस सप्लाई आती है। वो लो होती है तो मीटर बीप करता है। 7.30 बजे वो बीप क‌िया लेक‌िन साथ में ये व्यवस्था भी रहती है क‌ि जो गैस स‌िल‌िंडर का स्व‌िच चेंज कर देंगे जिससे सप्लाई आने लगती है। उन्होंने बताया क‌ि लिक्व‌िड गैस की सप्लाई बंद थी लेकिन अल्टरनेट गैस की सप्लाई चालू हो गई थ। उन्होंने बताया क‌ि 11.30 से 1.30 बजे तक गैस की सप्लाई लो थी। हम निष्कर्ष पर आए हैं क‌ि गैस सप्लाई से बच्चों की मौत नहीं हुई है। 

सप्लाई लो होने पर ये पता चला है क‌ि डीलर का भुगतान नहीं हुआ था। इसका पत्र दिया गया था। इसके बाद 5 तारीख को बीआरडी कॉलेज के प्रिंसिपल के खाते में भुगतान भेजा गया था जो उनके मुताबिक उन्हें 7 तारीख को मिला। डीलर का कहना है क‌ि उसको भुगतान 11 तक मिला।

उन्होंने कहा, ऑक्सीजन जीवन रक्षक है इसकी सप्लाई क्यों बंद हुई इस पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। तब तक बीआरडी कॉलेज के प्र‌िंस‌िपल आरके म‌िश्रा को तत्काल प्रभाव सस्पेंड किया जाता है।

 

पढ़ें क्या बोले प्र‌िंस‌िपल

siddhartha singh press conference on Gorakhpur hospital tragedy
आरके म‌िश्रा
एक तरफ योगी के मंत्री ने बीआरडी के प्र‌िंस‌िपल को सस्पेंड करने की घोषणा की वहीं दूसरी ओर प्र‌िंस‌िपल आरके म‌िश्रा ने बयान द‌िया है क‌ि निलंबन के पहले ही मैं त्यागपत्र दे चुका था। उन्होंने कहा, मासूम बच्चों की मौत की नैत‌िक ज‌िम्मेदारी लेते हुए मैं त्यागपत्र पहले ही ल‌िख चुका था। उन्होंने कहा क‌ि मैंने सीएम से बात करके ज‌िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की बात की थी लेक‌िन मुझे ये कहकर रोका गया था क‌ि अभी कमेटी बनाई गई है, जांच की र‌िपोर्ट आने तक इंतजार करो।

गोरखपुर मामले पर पीएमओ ने क‌िया ये ट्वीट

siddhartha singh press conference on Gorakhpur hospital tragedy
PM MODI
वहीं गोरखपुर मामले पर प्रधानमंत्री भी नजर बनाए हुए हैं। पीएमओ के ट्व‌िटर हैंडल से ट्वीट क‌िया गया है क‌ि प्रधानमंत्री लगातार गोरखपुर क‌ी स्थ‌ित‌ि को देख रहे हैं। वह केंद्र और राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हैं।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed