{"_id":"5abc9ce04f1c1bcf1c8b471a","slug":"siddharth-nath-singh-speak-on-issue-of-ambedkars-name-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पूछा-बाबा साहेब का सही नाम लिए जाने पर आपत्ति क्यों? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पूछा-बाबा साहेब का सही नाम लिए जाने पर आपत्ति क्यों?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव रामजी आंबेडकर का नाम सरकारी अभिलेखों में बदले जाने पर गुरुवार को बोलते हुए यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का सही नाम लिए जाने पर इतनी आपत्ति क्यों?
विज्ञापन
भारतीय संविधान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के नाम में 'रामजी' का भी उल्लेख है। बताते चलें कि बुधवार को यूपी सरकार की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक सरकारी अभिलेखों में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का नाम अब 'भीमराव रामजी आंबेडकर' लिखा जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर राज्यपाल राम नाईक का सुझाव न मानने का अरोप लगाते हुए सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री को भी यह सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने उस पर अमल करना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन
हमारी सरकार ने न सिर्फ उनके सुझाव पर विचार किया, बल्कि शासनादेश जारी कर उसका क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया है। इसी क्रम में एक अप्रैल से सभी सरकारी दफ्तरों में उनके सही नाम के साथ फोटो लगाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।