{"_id":"6aa8611fbb624560040b5260","slug":"shyam-rath-yatra-departs-from-sarojininagar-for-khatu-shyam-dham-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1920520-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सरोजनीनगर से श्याम रथ यात्रा खाटू श्याम धाम के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सरोजनीनगर से श्याम रथ यात्रा खाटू श्याम धाम के लिए रवाना
Tue, 15 Sep 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर में श्याम रथ यात्रा को रवाना करते विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सरोजनीनगर से 73 श्रद्धालुओं की ‘श्याम रथ यात्रा’ को खाटू श्याम धाम, राजस्थान के लिए रवाना किया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह पहल श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं के सम्मान में शुरू की गई है।
यह धार्मिक सेवा भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के आग्रह पर शुरू हुई है। मित्तल ने 22 अप्रैल को ‘धर्म उत्सव’ पर यह संकल्प लिया था। राजेश्वर सिंह ने कहा कि चार वर्षों में रामरथ श्रवण यात्रा से 8,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के दर्शन किए हैं। सिख समाज के लिए करतारपुर साहिब यात्रा भी सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। हर दो महीने में ऐसी धार्मिक यात्राएं आयोजित करने का प्रयास रहेगा। नवंबर में कन्हैया मित्तल का कार्यक्रम सरोजनीनगर में आयोजित करने का भी प्रयास किया जाएगा। यात्रा को सुगम बनाने के लिए खाटू श्याम धाम तक आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सनातन संस्कृति की रक्षा और संवर्धन एक महत्वपूर्ण दायित्व है। इसी संकल्प के तहत सरोजनीनगर में 300 से अधिक मंदिरों का पुनरोद्धार किया गया है। इनमें स्वच्छता, रंग-रोगन, हैंडपंप और बैठने की व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।