फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shubhanshu Shukla house decorated and road built to welcome him in Lucknow sister, father expressed happiness

शुभांशु शुक्ला के स्वागत को तैयार लखनऊ: सजाया गया घर... बन गई नई सड़क; बहन और पिता ने जताई खुशी

Sun, 24 Aug 2025 01:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Aug 2025 01:12 PM IST
सार

शुभांशु शुक्ला के स्वागत के लिए लखनऊ तैयार है। राजधानी स्थित उनके घर को सजाया गया है। घर के सामने नई सड़क बना दी गई है। उनकी उपलब्धि पर बहन और पिता ने खुशी जताई है। कहा कि सभी लोग उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
Shubhanshu Shukla house decorated and road built to welcome him in Lucknow sister, father expressed happiness
लखनऊ में शुभांशु के स्वागत के लिए सजाया गया उनका घर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Axiom-4 मिशन के ग्रुप कैप्टन एवं अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सोमवार यानी 25 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर राजधानी में तैयारियां की जा रही हैं। बड़े ही धूमधाम से उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान छह मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। उनके आने से पहले त्रिवेणी नगर स्थित उनके अवास के सामने सीमेंटेड सड़क बना दी गई है। उनका पूरा घर सजाया गया है। 

विज्ञापन


पिता शंभू दयाल मिश्रा, मां और बहन सुची मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बेटे के स्वागत के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की। बहन ने कहा कि वह भाई को राखी बांधकर उनका स्वागत करेंगी। 

विज्ञापन

शुभांशु शुक्ला के नाम पर सड़क का नाम रखने का एलान

वहीं पड़ोसी ने बताया कि शुभांशु आसमान में चमकता ध्रुव तारा है। बचपन में उन्हें कुत्तों से खास लगाव था। वह डॉगी के साथ खेलते रहते थे। बताते चलें कि इस मौके पर शुभांशु का घर बंदनवार से सजाया गया है। सरकार की तरफ से जहां उनका आवास है, त्रिवेणी नगर की एक रोड शुभांशु शुक्ला के नाम पर रखने का एलान किया गया है। हालांकि, तीन दिन के लखनऊ प्रवास में शुभांशु विशेष सुरक्षा में नैमिष गेस्ट हाउस में ही रुकेंगे। वह घर आएंगे या नहीं यह अभी साफ नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये है रूट डायवर्जन प्लान

  1. दिलकुशा तिराहा रेलवे क्रासिंग से पायनियर तिराहा से वाहन पिपराघाट गोल चक्कर तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन दिलकुशा चौराहे से अर्जुनगंज बाजार होते हुए जाएंगे।
  2. पिपराघाट गोल चक्कर तिराहा से जी-20 तिराहा शहीद पथ की ओर जाने वाले वाहन पायनियर तिराहा, दिलकुशा चौराहा से अर्जुनगंज बाजार होते हुए जाएंगे।
  3. जी-20 तिराहा शहीद पथ से पिपराघाट गोल चक्कर तिराहा या गोमतीनगर की ओर जाने वाले वाहन हुसाड़िया जीवन प्लाजा, शहीद पथ होते हुए जाएंगे।
  4. जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नं-7 से कावेरी अपार्टमेंट तिराहा, डीपीएस स्कूल तिराहा की ओर जाने वाले वाहन जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नं-1, 2 की तरफ से दयाल पैराडाइज चौराहा होते हुए जाएंगे।
  5. शहीद पथ सर्विस रोड से हेल्थ सिटी विस्तार चौराहा की ओर से डीपीएस जाने वाले वाहन यातायात हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल के सामने से होते हुए मैकूलाल तिराहा से दाहिने शहीद पथ सर्विस रोड होकर जाएंगे।
  6. मैकूलाल तिराहा से गोमतीनगर विस्तार थाना की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed