{"_id":"60c1c13f8ebc3e00d06831d5","slug":"shriram-mandir-nirman-samiti-meeting-on-13-and-14-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक 13 जून से, नृपेंद्र मिश्रा करेंगे अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक 13 जून से, नृपेंद्र मिश्रा करेंगे अध्यक्षता
Thu, 10 Jun 2021 01:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:07 PM IST
सार
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक अयोध्या में 13 व 14 जून को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता नृपेंद्र मिश्रा करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक अयोध्या में होने जा रही है। 13 व 14 जून को समिति की बैठक दोपहर 3 बजे से सर्किट हाउस फैजाबाद में होगी।
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। नृपेंद्र मिश्रा निर्माण कार्य का निरीक्षण और भावी योजना पर चिंतन के लिए अयोध्या आ रहे हैं। वे 13 और 14 जून को अयोध्या में ही रहेंगे।
विज्ञापन
ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो सदस्य बैठक में किन्ही कारणों से नहीं आ सकते है वे वीडियो के माध्यम से अपने स्थान से ही बैठक में सहभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
वीडियो से जुड़ने के लिए लिंक उनको समय से पहले ही प्रेषित कर दिया जाएगा । बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों के साथ, निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियर व मन्दिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा भी शामिल होंगे।