फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shriram mandir nirman samiti meeting on 13 and 14 june.

अयोध्या: श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक 13 जून से, नृपेंद्र मिश्रा करेंगे अध्यक्षता

Thu, 10 Jun 2021 01:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Jun 2021 01:07 PM IST
सार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक अयोध्या में 13 व 14 जून को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता नृपेंद्र मिश्रा करेंगे।

विज्ञापन
shriram mandir nirman samiti meeting on 13 and 14 june.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक अयोध्या में होने जा रही है। 13 व 14 जून को समिति की बैठक दोपहर 3 बजे से सर्किट हाउस फैजाबाद में होगी।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। नृपेंद्र मिश्रा निर्माण कार्य का निरीक्षण और  भावी योजना पर चिंतन के लिए अयोध्या आ रहे हैं। वे 13 और 14 जून को  अयोध्या में ही रहेंगे।
विज्ञापन


ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो सदस्य बैठक में किन्ही कारणों से नहीं आ सकते है वे वीडियो के माध्यम से अपने स्थान से ही बैठक में सहभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो से जुड़ने के लिए लिंक उनको समय से पहले ही प्रेषित कर दिया जाएगा । बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों के साथ, निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियर व मन्दिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed