फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shriram Janmabhumi trust gen sec Champat rai holds Press Conference over Bhumi pujan program

भूमि पूजन से पहले बोले चंपत राय- हमने इकबाल अंसारी को भी निमंत्रण दिया है और मोहम्मद शरीफ को भी

Mon, 03 Aug 2020 05:38 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 03 Aug 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Shriram Janmabhumi trust gen sec Champat rai holds Press Conference over Bhumi pujan program
चंपत राय - फोटो : ani

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को प्रेसवार्ता की। इसके माध्यम से उन्होंने कहा कि हमने भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के भूमि पूजन के लिए केवल संतों को बुलाया है। 

विज्ञापन


उनका कहना था कि कुछ लोग पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं और उनका मानना है कि वो लोग दलित हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं मानते, क्योंकि वो अब संत बन चुके हैं। इस कार्यक्रम में संत महात्माओं को मिलाकर करीब पौने दो सौ लोग होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमने इकबाल अंसारी को भी निमंत्रण दिया है और मोहम्मद शरीफ को भी। मोहम्मद शरीफ वो इंसान हैं जो लोगों का मुफ्त में अंतिम संस्कार करते हैं और अब तक करीब 10 हजार लोगों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। वह अयोध्या के निवासी हैं और हमने उन्हें आमंत्रित किया है। जिन लोगों को आमंत्रित किया गया है उनको कार्ड मिल जाएगा। 


इस कार्ड के आधार पर कोई दूसरा व्यक्ति उनकी जगह नहीं आ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हमने कोई वाहन पास जारी नहीं किया है। वाहनों को इस कार्यक्रम के स्थल से दूर ही रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed