{"_id":"69c98c9581972083fe056594","slug":"shri-rams-procession-was-taken-out-with-great-pomp-lucknow-news-c-13-knp1002-1666902-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धूमधाम से निकाली गई श्रीराम की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धूमधाम से निकाली गई श्रीराम की शोभायात्रा
Mon, 30 Mar 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
मलिहाबाद। रामनवमी के उपलक्ष्य में रविवार को कस्बे में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मुंशीगंज कटरा त्रिवेणी शिवालय से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न इलाकों से होती हुई शाम को मंदिर परिसर में समाप्त हुई।
यात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा। डीजे की धुनों पर थिरकते युवाओं की टोली शोभायात्रा का खास आकर्षण रही। बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख सूरज सिंह अर्कवंशी और जिला सहमंत्री रवि राजपूत ने बताया कि रामनवमी के उपलक्ष्य में कई वर्षों से यह यात्रा निकाली जा रही है। इस मौके पर कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, सुशील कुमार, सुनील सिंह अर्कवंशी, अंगद राठौर आदि समेत तमाम युवा और बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।