{"_id":"66fc916bbf9d59d22d013c14","slug":"shri-ramlila-samiti-aishbaghs-ramotsav-from-tomorrow-lucknow-news-c-13-1-lko1020-898090-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: श्री रामलीला समिति ऐशबाग का रामोत्सव कल से, इस बार राजा रामचंद्र करेंगे नगर दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: श्री रामलीला समिति ऐशबाग का रामोत्सव कल से, इस बार राजा रामचंद्र करेंगे नगर दर्शन
विज्ञापन
लखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग का रामोत्सव तीन अक्तूबर से शुरू होगा। समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को सुबह गणेश पूजन होगा। इसके बाद रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकारों का पूजन किया जाएगा। दोपहर में सुंदरकांड पाठ होगा। 14 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से होगा। समिति की ओर से 12 अक्तूबर को दशहरा मनाया जाएगा।
रावण वध की लीला के बाद भव्य आतिशबाजी व पुतला दहन होगा। 13 को राज्याभिषेक होगा। 14 अक्तूबर की शाम को राजा राम अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ नगर दर्शन यात्रा पर निकलेंगे। हर बार वनवासी राम नगर दर्शन को निकलते हैं, इस बार राजा राम होंगे।