फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shri Madhav Temple Annual Festival to Begin on the 13th

Lucknow News: श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव का 13 से शुभारंभ

Sun, 05 Jul 2026 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Shri Madhav Temple Annual Festival to Begin on the 13th
बैठक में महोत्सव की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई।
लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर का 65वां वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 13 जुलाई से 17 जुलाई तक मनाया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को बैठक भी हुई जिसमें महोत्सव की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई। समिति के अध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि 13 जुलाई को पौधरोपण से शुभारंभ होगा। 14 जुलाई को सुंदरकांड पाठ, 15 को हवन-पूजन, 16 को रथ यात्रा और 17 को भंडारे का आयोजन होगा।श्री जगन्नाथ रथ यात्रा डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर से प्रारंभ होकर नजीरगंज, शंकरनगर, रामकृष्ण मठ के सामने से होते हुए डालीगंज पुल से होकर निकलेगी। इसके बाद रथ यात्रा डालीगंज पुल से मुड़कर हसनगंज कोतवाली, डालीगंज बाजार होते हुए श्री माधव मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जायसवाल, घनश्याम दास अग्रवाल, राकेश साहू एवं श्याम साहू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed