{"_id":"6aa7112a27e882e0d50418b6","slug":"shri-krishna-janmotsav-concludes-with-a-grand-procession-lucknow-news-c-13-lko1070-1918312-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शोभायात्रा के साथ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शोभायात्रा के साथ समापन
Mon, 14 Sep 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालु।
गुडंबा। मारुति नंदन श्रीकृष्ण लीला मैदान ट्रस्ट, मोहिबुल्लापुर की ओर से आयोजित नौ दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का रविवार को शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। यात्रा दुर्गा मंदिर से शुरू हुई। इसमें रामडोल के साथ आकर्षक झांकियां, ऊंट, घोड़े, नंदी, बुलडोजर, तोप और बैंड शामिल रहे।
श्रद्धालु श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। यात्रा श्रीनगर, अजीज नगर, रामलीला मैदान और गायत्री नगर पुलिया होते हुए मड़ियांव थाने पहुंची। यहां मंदिर में आरती हुई। इसके बाद सीतापुर रोड, ताड़ीखाना क्रॉसिंग होते हुए विंध्याचल मंदिर में यात्रा का समापन हुआ। उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि आयोजन में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। शोभायात्रा में अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।