फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shree prakash jaiswalcomments on sp government

‘रक्षाबंधन पर घर से न निकलें महिलाएं , अस्मत को खतरा’

Mon, 24 Aug 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 24 Aug 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
shree prakash jaiswalcomments on sp government

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने इस बार रक्षाबंधन पर महिलाओं को कहीं जाने के लिए सचेत किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का माहौल ऐसा बन गया है, कि किसी भी महिला की अस्मत कभी भी खतरे में आ सकती है।

विज्ञापन


वह रविवार को महिला उत्पीड़न के खिलाफ आयोजित सामूहिक उपवास कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात बन गए हैं कि बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


अधिकारी घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम हैं। अब सत्ताधारी भी बलात्कारियों के साथ खड़े हो जाएंगे तो महिलाओं का क्या होगा।

टोपी पर लिखे सरकार के खिलाफ ये नारे

shree prakash jaiswalcomments on sp government

यह चिंताजनक हालात हैं। उन्होंने बताया कि उनके कुछ सहयोगियों ने भी इन घटनाओं पर चिंता जताई है। इस दौरान श्रीप्रकाश ने टोपी भी पहन रखी थी, जिस पर लिखा था ‘सत्ता में मुलायम, बलात्कार सहें हम’।

सिंधी कालोनी स्थित हेमू कलाणी पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेसियों के बीच उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। सरकार दोषियों को सजा देने के बजाए बहाने तलाश रही है।

कार्यक्रम के संयोजक डा. शैलेंद्र दीक्षित ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं से महिलाओं में डर पैदा हो गया है। सत्ता दल के नेता बलात्कारियों के पहरेदार बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed