फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti: A zila panchayat member's body found in a river.

Shravasti: श्रावस्ती में लापता जिला पंचायत सदस्य की नदी में मिली लाश, गुमशुदगी के बाद हो रही थी तलाश

Fri, 23 Aug 2024 04:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Fri, 23 Aug 2024 04:50 PM IST
सार

श्रावस्ती में लापता हुए जिला पंचायत सदस्य की लाश नदी में पड़ी मिली। वह बुधवार शाम घर से निकले थे। एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Shravasti: A zila panchayat member's body found in a river.
जिला पंचायत सदस्य धनंजय यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

वार्ड नंबर पांच से जिला पंचायत सदस्य व नेपाल के पूर्व सांसद तथा मंत्री के पुत्र की लाश शुक्रवार राप्ती नदी के भकला घट के निकट पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


नेपाल राष्ट्र के पूर्व सांसद तथा मंत्री रहे स्वर्गीय दिनेश चंद्र यादव के पुत्र व जिले के वार्ड नंबर पांच से जिला पंचायत सदस्य रहे धनंजय यादव भिनगा के दहाना बस स्टैंड के निकट मकान बनाकर रहते थे। बुधवार शाम करीब आठ बजे वह तहसील तिराहा जाने की बात कह घर से निकले थे। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आसान प्रश्नपत्र मिला तो चहके पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी, बोले- पिछली बार के मुकाबले पेपर आसान था
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थी बोले- इस बार परीक्षा केंद्रों के भीतर भी रही कड़ी निगरानी, सख्ती से हुई तलाशी, Pics


मामले में जिला पंचायत सदस्य के भाई इंद्रसेन यादव उर्फ प्रमोद यादव ने भिनगा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराया था। जिनकी लाश शुक्रवार दोपहर भिनगा बहराइच फोरलेन स्थित राप्ती नदी के भकला घाट पुल के पास बरामद हुई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में एएसपी प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed