Shravasti: जानवरों से फसल बचाने के लिए खेतों में उतारा था करंट, चपेट में आने से बेटी झुलसी, मां की मौत
वनरोज से फसल बचाने के लिए किसान ने बाड़ में करंट उतारा था। करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई व उसकी पुत्री झुलस गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावस्ती जिले के पूरे दिन नामगढ़ में फसल को बचाने के लिए किसान ने खेत में करंट उतारा था। शनिवार को मां के साथ नित्य क्रिया को गई बेटी करंट की चपेट में आ गई जिसे बचाने के प्रयास में मां की मौत हो गई जबकि बेटी झुलस गई जिसे सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पूरेदीनाम गढ़ निवासी रामकरन के घर के सामने कुछ दूरी पर बाग स्थित है। जबकि रास्ते में गांव निवासी ननके तिवारी व ढोड़े यादव का खेत पड़ता है जिसमें उसने गन्ना व धान की फसल लगा रखा है जिसे वनरोज से बचाने के लिए ननके तिवारी ने खेत के चारों तरफ लगे तार के बाड़ में हाईटेंशन लाइन से सीधा करंट उतारा था।
ये भी पढ़ें - नए तेवर और कलेवर में मैदान में उतर रही है कांग्रेस, खुद मौके पर पहुंच रहे प्रदेश अध्यक्ष
ये भी पढ़ें - 'वो खिलाड़ियों का नहीं कांग्रेस का आंदोलन था...' विनेश और बजरंग के राजनीति में आने पर बोले बृजभूषण
शनिवार को रामकरन की पत्नी ममता देवी (35) अपनी पुत्री लक्ष्मी देवी (13) के साथ खेतों में शौच के लिए गई थी। जैसे ही लक्ष्मी तार को पार कर अंदर जाने का प्रयास करने लगी तभी वह करंट की चपेट में आ गई जिसे बचाने के प्रयास में ममता देवी भी करंट की चपेट में आ गई जिससे ममता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लक्ष्मी झुलस गई।
लक्ष्मी की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह तार को बाए़ से अलग किया। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है। वहीं, घायल लक्ष्मी को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बारे में प्रभारी थानाध्यक्ष इकौना अश्वनी दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.