फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress is more active on field in Uttar Pradesh now, see a report.

UP Congress: नए तेवर और कलेवर में मैदान में उतर रही है कांग्रेस, खुद मौके पर पहुंच रहे प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 07 Sep 2024 02:13 PM IST
ishwar ashish चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Sep 2024 02:13 PM IST
सार

यूपी में कांग्रेस नए तेवर और कलेवर में नजर आ रही है। जहां भी उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं कांग्रेस नेता पहुंच रहे हैं। जिलाध्यक्षों को भी पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन
UP Congress is more active on field in Uttar Pradesh now, see a report.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस अब नए तेवर और कलेवर में नजर आ रही है। विधायक संख्या कम होने के बाद भी पार्टी जनता के बीच विपक्ष की भूमिका निभाने को बेताब है। हिरासत में मौत का मामला हो या बीमारी से बच्चों की मौत, बाढ़ पीड़ित हों या भेड़िए का आतंक, इन सभी मामलों में कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और उनकी टीम मौके पर पहुंची। इन मुद्दों को उठाते हुए जनता के बीच अपनी पैठ बढ़ाने का प्रयास किया। कांग्रेस की यह कवायद वोटबैंक में तब्दील होगी या नहीं, यह तो वक्त बताएगा।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस त्रिस्तरीय रणनीति पर कार्य कर रही है। जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतर रही हैं। जालौन में हिरासत में किसान की मौत, कानपुर में पुलिस उत्पीड़न, बाढ़ पीड़ितों और भेड़िए के आतंक से परेशान लोगों के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मौके पर पहुंचे। लोगों का दर्द बांटा और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। इसके बाद सरकारी तंत्र सक्रिय हुआ। अब वह जिलेवार दौरे पर निकल गए हैं। प्रदेश की सियासत पर नजर रखने वालों का कहना है कि लंबे समय बाद कांग्रेस का कोई प्रदेश अध्यक्ष जिलेवार विभिन्न घटनाओं पर संघर्षशील नजर आ रहा है। इसी तरह आजमगढ़, उन्नाव में बीमारी से बच्चों की मौत का मामला खुद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर उठाया।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - 'वो खिलाड़ियों का नहीं कांग्रेस का आंदोलन था...' विनेश और बजरंग के राजनीति में आने पर बोले बृजभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों की आज सीएम योगी से होगी मुलाकात, पांच नाम भेजे गए


सांसद और पार्टी के अन्य नेताओं ने मौके पर पहुंच कर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की। अब यह मामला संसद में उठाने की तैयारी है। दो दिन पहले पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सभी फ्रंटल संगठनों और जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि जहां भी पुलिस का उत्पीड़न हो तत्काल मौके पर पहुंचे। किसी तरह की आपदा होने पर भी कांग्रेस की टीम मौके पर जाकर पीड़ितों की मदद करेगी। यह टीम तथ्यों सहित ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश मुख्यालय को भेजेगी। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद चतुर्वेदी कहते हैं कि जहां भी उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं, वहां कांग्रेस की टीम पहुंच कर न सिर्फ दिलासा दे रही है बल्कि स्थानीय अधिकारियों से मिलकर पीड़ित को मदद दिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

जनता के बीच विपक्ष की यही मुख्य भूमिका होती है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी खुद अर्जुन पासी की हत्या पर उसके परिजनों से मिलने पहुंचे। इसी तरह अमेठी, सीतापुर, बाराबंकी, प्रयागराज और सहारनपुर के सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के साथ ही अन्य जिलों में भी निरंतर सक्रिय हैं। इनकी सक्रियता इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस नए तेवर और कलेवर में उतरने की तैयारी में है।

संगठन स्तर पर भी सक्रियता
विधानसभा को लेकर पार्टी संगठनात्मक दृष्टिकोण से अपने कील कांटे दुरुस्त कर रही है। जिलेवार समीक्षा करने के साथ ही सक्रिय कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया जा रहा है। इसी तरह पार्टी के पिछड़ा, मुसलमान और दलित वर्ग के तीन युवा नेताओं को राष्ट्रीय कमेटी में शामिल करने के पीछे भी सियासी निहितार्थ माने जा रहे हैं। तीसरी कवायद वोटबैंक को लेकर है। राहुल गांधी के प्रयागराज में जाति जनगणना संबंधी बयान के बाद पार्टी खुलकर सामने आ गई है। जाति जनगणना को लेकर लगातार सम्मेलन हो रहे हैं तो भविष्य में कई ऐसे कार्यक्रम भी सामने आएंगे, जिसमें जाति आधारित गोलबंदी का प्रयास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed