फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shot brother-in-law during a dispute with wife, bullet hit him in the shoulder

Lucknow News: पत्नी से विवाद में साले को मारी गोली, कंधे में लगी

Thu, 09 Jul 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Shot brother-in-law during a dispute with wife, bullet hit him in the shoulder
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। पत्नी से चल रहे विवाद के कारण पति इलियास ने बुधवार तड़के कैसरबाग स्थित तालाब गगनी शुक्ल निवासी साले फाजिल हुसैन को गोली मार दी। गोली उनके दाहिने कंधे में लगी। उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलियास की पत्नी आफरीन की तहरीर पर हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने देर रात आरेापी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि इलियास चौक के मुर्तजा हुसैन रोड राजा बाजार का निवासी है। वह सोलर पैनल लगाने का काम करता है। उसकी शादी 18 साल पहले आफरीन से हुई थी। उनके तीन बेटियां और एक बेटा है। आफरीन को शक है कि इलियास किसी दूसरी महिला से बात करता है। इसी बात पर दोनों में काफी समय से विवाद चल रहा है। आफरीन कई दिनों से मायके में रह रही हैं, जबकि बच्चे इलियास के साथ रहते हैं। इलियास ने कई बार आफरीन को साथ ले जाने की कोशिश की, पर वह राजी नहीं हुई।
विज्ञापन

एसीपी कैसरबाग नवरत्न गौतम ने बताया कि एक दिन पहले इलियास बच्चों को छोड़ने ससुराल आया था। ससुराल वालों ने बच्चों को रखने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे इलियास सीढ़ी लेकर ससुराल पहुंचा। वह सीढ़ी की मदद से पहली मंजिल पर पहुंचा। उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा उसके साले फाजिल ने खोला। आरोप है कि इलियास ने फाजिल को देखते ही गोली मार दी। गोली लगने से फाजिल खून से लथपथ होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे, पर आरोपी भाग चुका था। कैसरबाग पुलिस ने घायल फाजिल को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से .32 बोर का खोखा मिला है। आरोपी इलियास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed