फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shortage of medicine in kgmu medicine stor

केजीएमयू अपने चिकित्सकों व कर्मचारियों को ही नहीं दे पा रहा दवाएं, वीसी से शिकायत

Fri, 26 Mar 2021 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
shortage of medicine in kgmu medicine stor
लखनऊ। केजीएमयू अपने ही डॉक्टरों व चिकित्सा कर्मियों को दवाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। स्टोर में दवा खत्म हो गई है और लोकल परचेज में भी नहीं मिल रही है। इससे नाराज चिकित्सकों ने गुरुवार को कुलपति से शिकायत की है।
विज्ञापन

करीब 900 करोड़ के बजट वाले केजीएमयू में चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों को मुफ्त में दवाएं देने का प्रावधान है। बीपीएल व असाध्य मरीजों को भी निशुल्क दवाएं दी जाती हैं। बताया जाता है कि कुछ दिनों से मुख्य स्टोर में दवाएं नाम मात्र की आ रही हैं। इससे संकट बढ़ गया है। पहले व्यवस्था थी कि मुख्य स्टोर में दवा न होने पर लोकल परचेज से उपलब्ध कराई जाएंगी। लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि कुछ दिन से लोकल परचेज भी बंद है। इसे लेकर बुधवार को फैकल्टी फोरम के ग्रुप पर तीखी बहस हुई। कई चिकित्सकों ने कहा कि उनके माता-पिता को दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद गुरुवार को कई चिकित्सकों ने केजीएमयू प्रशासन से शिकायत की। अब केजीएमयू प्रशासन बीच का रास्ता निकालने की तैयारी में है। इस बारे में केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि दवाओं की सप्लाई कम होने की स्थिति में संभव है कि मुख्य स्टोर में दवाएं कम हों, लेकिन लोकल परचेज बंद नहीं है। केजीएमयू प्रशासन सभी को दवाएं उपलब्ध करा रहा है। शिकायत के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed