{"_id":"f4f90b1b763673ebb361c3e3da7a223f","slug":"short-circuit-in-the-gandhi-ward-panel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: शॉर्ट सर्किट से बत्ती गुल, मरीज तड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: शॉर्ट सर्किट से बत्ती गुल, मरीज तड़पे
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 29 Aug 2014 03:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के गांधी वार्ड में तीन घंटे मरीजों की जान सांसत में पड़ी रही। बृहस्पतिवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट के चलते वार्ड में अंधेरा पसरा रहा।
विज्ञापन
आनन-फानन में जनरेटर चालू कराया गया, लेकिन उससे भी सिर्फ दो वार्ड में बिजली चालू हो सकी। देर तक बिजली न आने के चलते पैरामेडिकल स्टाफ को मरीजों के इलाज में परेशानी हुई।
विज्ञापन
वहीं, गंभीर रोगियों के तीमारदार गर्मी से बेहाल होकर बाहर निकल आए तो कुछ तीमारदार मरीजों को पंखा करते रहे। उधर, सूचना के बावजूद कोई अधिकारी मरीजों का हालचाल लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
दोपहर साढ़े बारह बजे गांधी वार्ड संख्या तीन के प्रवेश द्वार के पास बने स्टाफ ड्यूटी केबिन के पास लगे पैनल में शॉर्ट सर्किट के बाद पूरे वार्ड की बिजली गुल हो गई।
दस मिनट तक बिजली नहीं आई तो जनरेटर चलाया गया।
इसके बाद भूतल पर बने वार्ड संख्या एक और पहले तल पर बने वार्ड संख्या दो की बिजली तो चालू हो गई, लेकिन तीन और चार नंबर वार्ड की बिजली चालू नहीं हो सकी। बिजली कर्मचारी मरम्मत करने में लगे रहे।
लेकिन दोपहर साढ़े तीन बजे तक सफलता नहीं मिली। मालूम हो कि गांधी वार्ड के तीन और चार नंबर वार्ड में सौ से अधिक गंभीर रोगी भर्ती हैं जो ट्रॉमा से डायरेक्ट रेफर किए जाते हैं। बिजली गुल होने से वार्ड में अंधेरा पसरा था।
काफी देर तक बिजली न आने के बाद वार्ड में तैनात रेजीडेंट और पैरामेडिकल स्टाफ ने मोर्चा संभाला और अंधेरे के बीच ही मरीजों का इलाज शुरू किया।
सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर दो बजे के बाद हुई जब वार्ड में मरीजों को इंजेक्शन और दवाएं देनी थी।
उमस और गर्मी से बेहाल मरीजों के उनके तीमारदार पंखा कर रहे थे। शाम करीब पौने चार बजे गड़बड़ी को ठीक किया जा सका।
केजीएमयू में बिजली सप्लाई के लिए लगे पैनल में शॉर्ट सर्किट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कुछ दिन पहले गांधी वार्ड के आईसीयू यूनिट में शॉर्ट सर्किट से अफरातफरी मच गई थी और यूनिट की कई मशीनें खराब हो गई थीं।
इसी दिन पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में भी शॉर्ट सर्किट की घटना सामने आई थी। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर के मेडिसिन वार्ड में पैनल में आग लगने से हड़कंप मच गया था और गंभीर रोगियों को वार्ड से शिफ्ट करना पड़ा था।
इसके बाद कुछ दिन पहले मानसिक रोग विभाग के कार्यक्रम में ही पैनल में शॉर्ट सर्किट की घटना हो गई थी। जिससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई थी।