{"_id":"67993fdd5be41ecfd9094292","slug":"shops-hotels-sealed-for-not-paying-house-tax-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1053637-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गृहकर जमा न करने पर दुकानें, होटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गृहकर जमा न करने पर दुकानें, होटल सील
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बकाया हाउस टैक्स के चलते नगर निगम कर्मचारियों ने मंगलवार को चार दुकानें सील कीं। बिना लाइसेंस शराब व बीयर की दुकान चलाने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया। सुल्तानपुर रोड पर हुडाबा बार एड क्लब व तीन शराब की दुकानों को सील किया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि गृहकर जमा न करने पर ट्रांसपोर्ट नगर में जोन आठ की टीम ने होटल व गोदाम सील किया गया। औरंगाबाद जागीर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील किया गया।