फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP When it rained, it poured—schools and colleges shut; roads flooded, trees toppled, and water levels rose t

यूपी: प्रदेश में पानी बरसा तो बरसता ही रहा, स्कूल-कॉलेज बंद; सड़कें लबालब, पेड़ गिरे; कमर तक भरा पानी

Sat, 26 Sep 2026 09:33 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 26 Sep 2026 09:33 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के चलते 19 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। किसानों की फसलों को भी नुकसान की चिंता है।

विज्ञापन
UP When it rained, it poured—schools and colleges shut; roads flooded, trees toppled, and water levels rose t
बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में कहीं धीमी तो कहीं तेज रफ्तार से होती रही। लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 62 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। लगातार हुई बारिश से मानसून के दौरान प्रदेश में रह गया करीब चार फीसदी बारिश का अंतर भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन




बारिश की स्थिति को देखते हुए शनिवार को 19 जिलों में स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। लखनऊ में नर्सरी से लेकर डिग्री कॉलेज तक के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। चार जिलों में कक्षा आठ तक और अन्य जिलों में कक्षा 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद करने के प्रशासन के फैसले का सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए मौसम तंत्र से बढ़ी बारिश

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम तंत्र के पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिल जाने से उत्तर प्रदेश में बारिश के तेवर और तीखे हुए हैं। शनिवार को प्रदेश में बारिश का दायरा और व्यापक होने की संभावना है। बारिश के कारण अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है और कई जगह यह सामान्य से नीचे पहुंच गया है।

खेतों में गिरी धान की फसल

लगातार बारिश का असर किसानों पर भी पड़ रहा है। कई इलाकों में खेतों में खड़ी धान समेत अन्य फसलें तेज बारिश और हवाओं के कारण जमीन पर गिर गई हैं। जौनपुर, मिर्जापुर और आजमगढ़ में धान की फसल बिछने की सूचना है। इससे किसानों को फसल खराब होने और उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed