{"_id":"68c1e932015de7963c003369","slug":"shops-and-businesses-are-locked-instructions-to-remain-confined-to-home-lucknow-news-c-13-knp1002-1378432-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुकान, कारोबार पर ताला, घर में ही कैद रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुकान, कारोबार पर ताला, घर में ही कैद रहने के निर्देश
विज्ञापन
नेपाल में प्रदर्शन
लखनऊ। नेपाल में हिंसा थम नहीं रही है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि व्यापार और कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। ज्यादातर दुकानों पर ताले लटक गए हैं। बिना वजह घर से बाहर निकलने पर रोक है। सेना के आदेश पर स्थानीय नागरिकों के साथ ही भारतीय निवासी भी घरों में कैद हैं। स्थिति बिगड़ने से वहां रह रहे भारतीय अब स्वदेश लौटने की चिंता में हैं।
नेपाल के जनकपुर में रह रहे भारतीय निवासी दीपेंद्र शुक्ला ने फोन पर बताया कि काठमांडू, लुंबिनी, पोखरा, जनकपुर, भरतपुर, पाटन, भक्तपुर, विराटनगर, धरान और बुटवल जैसे प्रमुख शहरों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, मैं जहां रहता हूं, यहां बड़ी संख्या में भारतीय कारोबार के सिलसिले में रहते हैं। लेकिन पिछले चार दिनों से युवाओं के आंदोलन और हिंसा के कारण स्थिति और खराब हो गई है। भारत से फल, दवाएं, कपड़ा और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति नेपाल को होती है, लेकिन बॉर्डर सील होने से सब ठप पड़ा है।
विज्ञापन
भारत लौटना चाहते हैं लोग
तान्या का परिवार लुंबिनी में रहता है। उन्होंने बताया कि वहां से जो वीडियो आ रहे हैं, वे दिल दहला देने वाले हैं। जो भारतीय वहां रह रहे हैं या घूमने गए हैं, अब किसी तरह वापस लौटना चाहते हैं। लेकिन बॉर्डर सील और हवाई यात्रा पर रोक से वे बेहद परेशान हैं। हमने भारत सरकार से मदद की मांग की है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
नेपाल में भारतीय दूतावास लगातार वहां रह रहे भारतीयों के संपर्क में है। वहीं, प्रदेश सरकार ने हिंसा प्रभावित शहरों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 05222390257, 05222724010 जारी किए हैं।