बहन को महंगे गिफ्ट देना बना शगल, जमकर खरीदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर बहन को उपहार देने के लिए दिन भर शॉपिंग का दौर चला। किसी ने मोबाइल, टैबलेट, चॉकलेट पैक्स, गैलरीज आइटम खरीदे तो किसी ने सजावटी आइटम। दोपहर बाद गिफ्ट शॉप के अलावा मोबाइल शॉप में एंड्रायड फोन से लेकर तमाम महंगे आइटम खरीदने के लिए लोग उमड़े। ऑनलाइन शॉपिंग पर भी दिन भर लोगों ने खूब समय बिताया।
राखी की दुकानों पर उमड़ा खरीदारी का रेला देर रात तक जारी रहा। बच्चों की पहली पसंद कार्टून राखी के साथ बजरंगी भाईजान स्टीकर वाली राखियां रही, वो भी आउट ऑफ स्टाक हो गई।
मोबाइल संग गिफ्ट गैलरीज में खूब हुई शॉपिंग
ट्रांसगोमती के मोबाइल विक्रेता विनय ने बताया कि शॉपिंग के अधिकतर भाइयों ने इस बार एंड्रायड फोन में 2 जीबी रैम मोबाइल फोन की डिमांड की। कइयों के बजट तय थे तो कइयों ने खास मॉडल के फोन लिए। कइयों ने गिफ्ट के लिए पावर बैंक भी खरीदे।
ब्रांडेड गिफ्ट गैलरीज में कॉफी मग, कॉलेज गियर्स की डिमांड रही। रक्षाबंधन पर खास तैयार मग के अलावा चॉकलेट पैक की खासी डिमांड रही। शॉपिंग मॉल को छोड़कर लगभग सभी दुकानों में शाम से पहले ही तमाम वैराइटी के पैक का टोटा पड़ गया।
कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों का स्टॉक खत्म
राखी से एक दिन पहले ही दोपहर बाद शहर की राखी की दुकानों पर बड़ों संग आए बच्चे ऐसे उमड़े कि दुकानों पर कार्टून कैरेक्टर राखियों की मारामारी मच गई।
कार्टून कैरेक्टर एंग्री बर्ड, शिनचैन, सुपरमैन, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, बैटमैन, बी-टेन, पोकोमैन, पिकाचू और फ्लाईंग टॉम की राखियां आउट ऑफ स्टाक हो गई।
बड़ों ने भले ही गजरे और स्टोन वाली परंपरागत राखियां खरीदी हो, लेकिन बच्चों ने कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों के लिए एक से दूसरी दुकान तलाशते रहे। इदिरानगर के फुटकर कारोबारी जयंत सोनकर ने बताया कि दो दिनों से भीड़ उमड़ रही है, लेकिन बच्चों की पहली पसंद कार्टून कैरेक्टर राखियां और लाइट वाली चाइनीज राखी बनी हुई हैं। शाम से पहले ही कार्टून राखी का स्टॉक खत्म हुआ।
उधर इंदिरानगर, डालीगंज, कुर्सी रोड, डंडइया की दुकानों पर राखी से एक दिन पहले लाइट वाली राखियों की डिमांड के चलते ये 10 से 15 प्रतिशत से अधिक के दामों में बिकी। चौक की फूल वाली गली, डालीगंज में 51 से 151 तक के दामों में फूलों की राखी बहनों ने अपने भइयों के लिए बनवाई।
मिठाई की दुकानों पर लगा जमघट
नरही, डंडइया, डालीगंज, चौक, कैसरबाग, अमीनाबाद, निशातगंज, महानगर, गोमतीनगर, चारबाग, आलमबाग, कैंट, सदर, तेलीबाग की नामी मिठाई की दुकानों पर शाम हाते ही खरीदारों का ऐसा जमघट लगा जो देर रात तक जारी रहा।
कई नामी दुकानों में तो लोगों को अपनी मनपसंद मिठाई की शॉपिंग में घंटों जूझना पड़ा। बहनों की भी टोली भी शॉपिंग के बाद देर तक राखी खरीदती रही।
गिफ्ट आइटम, शॉप पर भी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदने की मारामारी रही। चॉकलेट गिफ्ट हैंपर्स लोगों की पहली पसंद रहे। बेकरीज आइटम भी लोगों ने खूब खरीदे।