छापामारी में बहुत कमा रहे हो, कुछ हमें दो वरना भुगतोगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुली सिगरेट की बिक्री के खिलाफ चल रही छापामारी से नाराज परचून के दुकानदार ने सीएमओ को कॉल करके रंगदारी मांगी। बोला कि छापामारी करके बहुत कमा रहे हो, कुछ हमें दो, वरना अंजाम भुगतोगे।
वजीरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वजीरगंज कोतवाली के एसआई नारदमुनि सिंह ने बताया कि सीएमओ एसएनएस यादव को शुक्रवार सुबह 10:38 बजे अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके रंगदारी मांगी।
इस पर सीएमओ ने अपनी सुरक्षा में तैनात हेडकांस्टेबल रामखिलावन की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को रंगदारी मांगने के साथ जानमाल की धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल नंबर बताया।
इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिये छानबीन शुरू की गई। पता चला कि सीएमओ को चिनहट के गणेशपुर रहमानपुर के गांव ढोकलपुर निवासी विनय यादव ने कॉल की थी। ब्यौरा जुटाकर पुलिस टीम ने दबिश दी और विनय को गिरफ्तार करके मोबाइल फोन बरामद किया।
परचून दुकानदार ने मांगी थी रंगदारी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि परचून दुकानदार विनय यादव सिगरेट की खुली बिक्री के खिलाफ चल रहे अभियान से खफा था। तंबाकू नियंत्रण टीम द्वारा छापामारी के दौरान माल जब्त करने व जुर्माना वसूलने को उसने कमाई का जरिया माना और सीएमओ को कॉल करके रंगदारी मांगी थी।
चिनहट में तंबाकू नियंत्रण सेल की ओर सार्वजनिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में चल रही तंबाकू उत्पादों की दुकानों को हटाया जा रहा था। इसे लेकर एक व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी और कहा दुकानों को हटाकर वसूली की जा रही है। इसको लेकर सुरक्षा कर्मियों ने मामले की जानकारी जिला प्रशासन और पुलिस को दी। इस आधार पर फोन करने और तंबाकू नियंत्रण सेल के कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मैंने व्यक्तिगत रूप से एफआईआर नहीं कराई है।- डॉ एसएनएस यादव, सीएमओ