फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shopkeeper shooted near suprident police home.

एसपी के घर के पास व्यापारी को गोली से मार डाला

Wed, 10 Dec 2014 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Wed, 10 Dec 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper shooted near suprident police home.

कानून व्यवस्था को कड़ी चुनौती देते हुए मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक आवास के निकट किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम उस शहरी कांशीराम आवासीय परिसर में दिया गया, जहां दिनभर चहल पहल भी रहती है।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद तीन बाइक पर आए सभी 6 बदमाश वहां से फरार होने में सफल रहे। वारदात की जानकारी मिलते ही समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

अकबरपुर नगर में पुलिस अधीक्षक आवास के ठीक निकट बने शहरी कांशीराम आवासीय कालोनी कटरिया याकूबपुर में मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ लोगों ने एक अधेड़ किराना व्यापारी को गोली मार दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि घटना से पहले तीन बाइक पर सवार होकर सात लोग कालोनी परिसर पहुंचे। इसमें बदमाशों की गोली का शिकार हुआ व्यापारी अनिल कुमार (45) पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी मिर्जाबेग दुक्खड़ थाना सम्मनपुर भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी लोग बाइक से पहुंचने के बाद तीन चार दिन से बंद चल रही एक दुकान के निकट जमीन पर ही बैठ गए और वहां कुछ बात करने लगे। कुछ देर के बाद बदमाशों ने अनिल को गोली मार दी और बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

पूरी कालोनी में मच गई अफरा-तफरी

shopkeeper shooted near suprident police home.

बदमाशों के फरार होते ही समूचे कालोनी परिसर में अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने खून से लथपथ अनिल को एक ट्रैक्टर ट्राली पर रखा और सीधे जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आननफानन में एएसपी पंकज पाण्डेय व सीओ सिटी इंदु सिद्धार्थ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और परिसर में रह रहे लोगों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद अधिकारियों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां मौजूद परिवारीजनों से भी जानकारी प्राप्त की। बाद में पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक अनिल अपने गांव से मंगलवार सुबह ही सामान खरीदने अकबरपुर के लिए निकला था। इसके बाद ही यह हादसा सामने आया। एएसपी ने बताया कि अभी तक घटना से जुड़ा कोई कारण सामने नहीं आया है। परिजनों ने भी किसी पर कोई आशंका नहीं जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed