फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shop burn

रंजिश में फूंकी स्टेशनरी की दुकान, केस दर्ज

Wed, 20 Jul 2022 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
shop burn
कोटवाधाम (बाराबंकी)। क्षेत्र के खजूरी स्थित भक्त दलगंजन इंटर कॉलेज के पास कॉपी-किताब के दो दुकानदारों में रंजिश चल रही थी। इसको लेकर सोमवार रात एक दुकानदार ने दूसरे की दुकान फूंक दी। इससे उसमें रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की कॉपी-किताब व स्टेशनरी जल गई। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दरियाबाद थाना क्षेत्र के खजूरी निवासी मोहित सिंह ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी भक्त दलगंजन इंटर कॉलेज के पास कॉपी-किताब की दुकान है। इसके पड़ोस में मसूदपुर गांव निवासी जयकरन वर्मा ने भी कॉपी-किताब की दुकान खोल रखी थी। लेकिन उसकी दुकान न चलने से वह उससे रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन

उसकी दुकान में एक लाख रुपये से अधिक की स्टेशनरी पहले से थी। वहीं वह 52 हजार रुपये की कॉपी-किताब समेत अन्य सामान सोमवार को लेकर आया था। इसे दुकान में रखकर वह घर आ गया। आरोप है कि रात में रंजिश को लेकर जयकरन ने उसकी दुकान में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना पर उसने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को बुलाया। जब तक वह पहुंचती दुकान में रखी डेढ़ लाख रुपये की कॉपी-किताबें जल गईं। एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed