फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shootout at lucknow, thief injured

पुलिस से मुठभेड़ में वाहन चोर हत्थे चढ़ा, दोनों ओर से फायरिंग में बदमाश घायल

Thu, 11 Nov 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
shootout at lucknow, thief injured
लखनऊ। हसनगंज के नए पक्का पुल पर बुधवार देर रात करीब 10.30 बजे पुलिस व बदमाश की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में शातिर बाइक चोर अयान मोहम्मद खान उर्फ शोएब घायल हो गया। उसके दाहिने पैर पर गोली लगी है। पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। मौके से पुलिस ने एक बिना नंबर की बुलेट व असलहा बरामद किया है।
विज्ञापन

एडीसीपी उत्तर प्राची सिंह के मुताबिक, मूलरूप से गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला अयान उर्फ शोएब सआदतगंज इलाके में किराए पर रहता है। वह लखनऊ में बाइक चोरी करता था और नेपाल बेचने जाता था। बुधवार देर रात करीब 10.30 बजे हसनगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम पक्का पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच अयान बिना नंबर की बुलेट से उधर से जा रहा था। पुलिस ने रोका तो उसने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर नए पक्का पुल के पास घेर लिया। खुद को घिरता देख अयान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अयान के दाहिने पैर में गोली लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

नई बुलेट व महंगी बाइक चोरी करता था
एडीसीपी के मुताबिक, अयान अहमदाबाद से लखनऊ आकर बाइक चोरी करता था। उसका नाम चार थानों में दर्ज महंगी बाइकों की चोरी में सामने आया है। एडीसीपी के मुताबिक वह बिना नंबर या नई बुलेट व महंगी स्पोर्ट्स बाइक चोरी करता था। जिसे लखीमपुर व बहराइच के रास्ते नेपाल ले जाकर बेचता था। जहां डेढ़ से तीन लाख रुपये की बाइक की कीमत करीब 50 हजार से एक लाख रुपये तक मिलता था। बाइक बेचने के बाद वह वहीं कुछ दिनों तक मौज मस्ती करता था। फिर वापस आकर नए सिरे से बाइक चोरी करने लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अयान बाइक चोरी की वारदात पिछले पांच साल से कर रहा है। पुलिस अयान के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक वह आन डिमांड बाइक भी चोरी करता था। जिसकी कीमत वह अपने हिसाब से लगाता था। देर रात को हुए मुठभेड़ की सूचना पर क्राइम ब्रांच व उत्तरी जोन केकई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस अयान के गिरोह के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed