{"_id":"c779e96a388e4ee52a3502c432af6081","slug":"shooting-of-film-ishq-ke-parindey-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म के सेट पर हुआ 'रियल ड्रामा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म के सेट पर हुआ 'रियल ड्रामा'
नीरज अंबुज/लखनऊ
Updated Fri, 08 Nov 2013 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से लखनऊ में चल रही हिंदी फिल्म 'इश्क के परिंदे' फिल्म की शूटिंग के दौरान असली ड्रामा हो गया।
विज्ञापन
दरअसल, विवाद फिल्म के लेखक अभिषेक द्विवेदी और निर्माता के बीच काफी दिनों से चल रहा था।
फिल्म के लेखक अभिषेक द्विवेदी ने आरोप लगाया था कि उनसे साढ़े चार लाख रुपये में फिल्म लिखने का कॉन्ट्रैक्ट किया गया था, लेकिन निर्माता ने सिर्फ 1.75 लाख रुपये का चेक दिया और 2.75 लाख के पेपर पर साइन भी करवा लिए।
बकौल अभिषेक, 'पिछले काफी दिनों से मुझे आज-कल कहकर घुमाया जा रहा था। और, निर्माता मेरा पैसा लेकर भाग गया।'
अभिषेक ने शुक्रवार को अपनी बात लखनऊ की कलाकार एसोसिएशन के सामने रखी, तो उन्होंने पहले पुलिस में शिकायत की। उसके बाद, बली प्रेक्षागृह के सामने चल रही शूटिंग को रुकवा दिया।
विज्ञापन
शाम को जब यह बात मीडिया में फैल गई तो फिल्म के निर्माता ने अभिषेक को कुछ भुगतान कर दिया और बाकी भुगतान करने का वादा करके विवाद को सुलझा लिया।