फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shock to farmers, no possibility of getting compensation

Lucknow News: किसानों को झटका, मुआवजा मिलने की गुंजाइश नहीं

Wed, 27 Sep 2023 05:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 27 Sep 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Shock to farmers, no possibility of getting compensation
कटरी क्षेत्र के नौ गांवों में सर्वे का काम पूरा, महज 15 फीसदी नुकसान
विज्ञापन

गंगा नदी के बाढ़ के चलते धान, उड़द, मूंग की फसल हो गई थी चौपट
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। गंगा कटरी क्षेत्र के किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा मिलने की गुंजाइश नहीं है। कृषि विभाग की ओर किए गए सर्वे में महज 15 फीसदी का फसल नुकसान पाया गया है, जबकि 50 फीसदी फसल नुकसान होने पर ही मुआवजा दिया जाता है। नौ गांवों में सर्वे का काम पूरा हो चुका है। महज एक गांव के सर्वे का काम बाकी है। वहीं किसानों का कहना है कि उनकी फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए।
डलमऊ और लालगंज तहसील क्षेत्र में गंगा नदी के बाढ़ के चलते कटरी क्षेत्र में रोपी गई धान के अलावा उड़द, मूंग, तिल समेत अन्य फसल नष्ट हो गई थी। जिला प्रशासन की ओर से किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए कृषि विभाग और बीमा कंपनी के अफसरों की टीमें गठित की गई थी। गठित टीमों ने गांवों में जाकर फसल नुकसान की हकीकत देखी और किसानों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पखरौली, बांसी परान, कूड़ा चक सगुनपुर, डलमऊ, चकमलिक भीटी, सनहा, आफताब नगर, कोटिया रहत माली, जमाल नगर मोहिद्दीनपुर समेत नौ गांवों में सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इन गांवों में सर्वे से पता चला है कि धान की फसल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसी तरह मूंग, तिल आदि की फसलों की क्षति हुई है। कुल मिलाकर 15 फीसदी ही फसल नुकसान पाया गया है। जहांगीराबाद गांव में सर्वे काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा कटरी क्षेत्र के नौ गांवों में सर्वे का काम पूरा हो गया है। शेष एक गांव में सर्वे का काम चल रहा है। जिन गांवों में सर्वे का काम पूरा हुआ है, उन गांवों के किसानों की 15 फीसदी फसल की क्षति हुई है, जबकि 50 फीसदी फसल नुकसान होने पर ही मुआवजा दिया जाता है।
-अखिलेश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed