फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sho instructed deputy cm that use private security instead of policemen

डिप्टी सीएम व कानून मंत्री को एसएचओ की नसीहत, पुलिस हटाकर प्राइवेट सिक्योरिटी लगा लें

Fri, 05 Oct 2018 09:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Oct 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
sho instructed deputy cm that use private security instead of policemen
एसएचओ गजेंद्र सिंह का पोस्ट

अमेठी जिले के जामों थाने के प्रभारी निरीक्षक ने प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कानून मंत्री बृजेश पाठक को अपनी सुरक्षा में लगाए गए पुलिस के जवानों को हटाकर निजी सुरक्षा गार्ड रखने की नसीहत दी है।

विज्ञापन


लखनऊ के चर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में पुलिस वालों की संलिप्तता पर दोनों नेताओं की तल्ख टिप्पणी के बाद फेसबुक पर नसीहत दी गई।

एक अक्टूबर की शाम 8:37 बजे प्रभारी निरीक्षक की फेसबुक आईडी से दोस्तों को शेयर पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ता देख उसे हटा दिया। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को एसपी अनुराग आर्य ने प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी है। 
विज्ञापन


प्रभारी गजेंद्र सिंह सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय रहते हैं। एक अक्टूबर को गजेंद्र सिंह की फेसबुक आईडी पर दोस्तों को शेयर की गई एक पोस्ट में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक को नसीहत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 8:37 बजे डाली गई पोस्ट में लिखा गया कि बृजेश पाठक और केशव मौर्य को अपने यहां से पुलिस सिक्योरिटी हटाकर प्राइवेट गार्ड रख लेने चाहिए। दोमुंहा नजरिया ठीक नहीं।' यह पोस्ट 28 सितंबर की रात लखनऊ में हुई विवेक तिवारी की हत्या के बाद दोनों नेताओं की ओर से पुलिस पर की गई तल्ख टिप्पणी के बाद की गई।

हालांकि एसएचओ की फेसबुक आईडी पर डाली गई पोस्ट पर विवाद बढ़ने पर हटा दिया गया। गजेंद्र सिंह का कहना है कि उनकी आईडी और पासवर्ड एक मित्र के पास था। उसने ही यह पोस्ट डाली थी। जानकारी होते ही उसे हटा दिया।

कराई जाएगी जांच : एसपी

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed