फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal yadav speaks on relation of secular morcha with bjp.

शिवपाल यादव ने भाजपा से मिलीभगत के आरोपों पर दिया करारा जवाब, कही ये बात

Mon, 08 Oct 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Mon, 08 Oct 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav speaks on relation of secular morcha with bjp.
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव ने कहा है कि उन पर भाजपा के साथ मिलने का आरोप लगाने वाले लोग हताशा में डूबे हैं। पार्टी की स्थापना के साथ ही दरअसल समूचे प्रदेश में जिस तरह तेजी से पैठ बढ़ी है, उससे तमाम लोग सकते में हैं। ऐसे लोग ही भाजपा से मिलने का आरोप लगाते फिर रहे हैं। कहा कि मुलायम सिंह यादव के लिए मोर्चा एक सीट छोड़ेगा, वे चाहे जिस दल से भी लडे़ं।

विज्ञापन


जिले के एक दिवसीय दौर पर पहुंचे पूर्व लोक निर्माण मंत्री ने पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरीश वर्मा के अकबरपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 45 पार्टियों से उनकी बातचीत हो चुकी है। सभी लोग साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन


मोर्चा प्रदेश की 79 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगा। एक सीट मुलायम सिंह यादव के लिए छोड़ी जाएगी। नेता जी के सम्मान में मोर्चा उन्हें मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित भी कर रहा है। महागठबंधन को लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट जिक्र तो नहीं किया, लेकिन कहा कि सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिला तो यह विकल्प बंद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से नहीं संभल रही कानून-व्यवस्था की स्थिति

मोर्चा संयोजक ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार से स्थिति नहीं संभल रही है। लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी मजबूती के साथ जिले में संगठन को मजबूत बनाएं। इससे पहले आवास पहुंचने पर युवा नेता अतुल वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

शिवपाल के दौरे से सपा को झटका

शिवपाल के दौरे ने रविवार को समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका दिया। पूर्व में बसपा तथा फिर से सपा में सक्रिय रहे वरिष्ठ नेता फरहत अब्बास, टांडा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी, पूर्व जिला महासचिव सूर्यप्रकाश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य हरिकेश यादव, शाहिद एडवोकेट व रमाशंकर आदि ने समर्थकों के साथ सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली। शिवपाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता नगर के एक निजी चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed