फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal yadav shows sympathy with samajwadi Party.

यूपी चुनाव 2022: शिवपाल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, भतीजे अखिलेश के प्रति दिखाई हमदर्दी

Wed, 16 Jun 2021 11:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Jun 2021 11:05 PM IST
सार

अखिलेश यादव द्वारा प्रसपा से गठबंधन की बात कहने के बाद शिवपाल यादव ने भी उनके प्रति नरम रुख दिखाया है और भाजपा पर हमला बोला।

विज्ञापन
Shivpal yadav shows sympathy with samajwadi Party.
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। महंगाई और किसानों के मुद्दे पर घेरते हुए जनविरोधी करार दिया। बसपा और कांग्रेस को फ्लाप बताया, लेकिन सपा के प्रति हमदर्दी साफ दिखी। मौका था प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का।

विज्ञापन


शिवपाल ने प्रदेश कार्यालय में चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को लामबंद रहने का आह्वान किया। अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा शिवपाल ने कहा कि कि सत्ता तक पहुंचने के लिए संगठन को ताकतवर बनाना होगा। चुनाव लड़ने से पहले खुद का आकलन करें। चुनाव लड़ना बड़ी बात नहीं है बल्कि जनता का दिल जीतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत से चुनाव में 100 सीटें जीतने की स्थिति में होंगे तो सत्ता में मुंहमांगी भागीदारी मिलेगी।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को बेवजह बयानबाजी से भी बचने की नसीहत दी। कांग्रेस और बसपा का नाम लिए बगैर इशारा किया कि जनता की बेकद्री करने का नतीजा सामने है। सपा के प्रति नरमी दिखाते हुए कहा कि उन लोगों के सत्ता में रहते वक्त ढेर सारे विकास कार्य हुए हैं। गठबंधन की बात चल रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विमर्श करने के बाद समान विचारधारा वालों से गठबंधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा को जनविरोधी करार दिया। कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाई है। व्यापारी, किसान सहित हर वर्ग परेशान हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, शादाब फातिमा, शिव कुमार बेरिया, आदित्य यादव, दीपक मिश्रा, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed