फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal yadav's take on making akhilesh yadav CM candidate post election.

चुनाव जीते तो मुख्यमंत्री के लिए अखिलेश का नाम करूंगा प्रस्तावित : शिवपाल यादव

Mon, 17 Oct 2016 06:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Oct 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
 shivpal yadav's take on making akhilesh yadav CM candidate post election.
अखिलेश यादव ‌व शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने एक बार फिर कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो वह मुख्यमंत्री पद के लिए अखिलेश यादव के नाम का ही प्रस्ताव रखेंगे, लेकिन उनकी मंशा पर अब भी कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी से जुड़े नेता पारिवारिक विवाद पर खुलकर अपना पक्ष नहीं रख रहे हैं लेकिन वो भी जानते हैं कि सब कुछ ठीक नहीं है। विवाद को किसी तरह दबाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


शिवपाल के अखिलेश को समर्थन करने वाले बयान को उनके वो बयान सही नहीं ठहरा रहे हैं जो उन्होंने पहले दिए थे। शिवपाल ने इटावा में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘कुछ लोगों को नसीब से मिल जाता है और कुछ लोग विरासत में सब कुछ पा जाते हैं लेकिन कई लोग जिंदगी भर संघर्ष करते रह जाते हैं, उन्हें कुछ नहीं मिलता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस बयान के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। इस मसले पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने भी सपा सुप्रीमो मुलायम के सामने खुलकर अपना पक्ष रखा और कहा कि अखिलेश के शासन काल में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है, वह जनता के बीच लोकप्रिय हैं, ऐसे में उन्हें सीएम का उम्मीदवार न बनाना गलती होगी।

मुलायम के जरिये भी दबाव बनाते रहे हैं शिवपाल

 shivpal yadav's take on making akhilesh yadav CM candidate post election.

पारिवारिक विवाद में शिवपाल, अखिलेश के खिलाफ खुलकर तो नहीं बोले पर मुलायम सिंह के जरिये उन पर दबाव बनाते रहे हैं। वह यही कहते रहे हैं कि नेताजी जो कहेंगे वही होगा। उनकी बात टालने की हैसियत किसी में नहीं है।

वहीं अखिलेश, मुलायम के दखल के बाद डिफेंसिव ही रहे हैं। हाल ही में मुलायम द्वारा ये कहने पर कि मुख्यमंत्री व चुनाव में पार्टी के चेहरे पर फैसला हम और विधानमंडल दल करेंगे, पर अखिलेश ने‌ सिर्फ यही कहा कि नेताजी अनुभवी हैं जो कहा है सोच समझकर ही कहा होगा।

कुल मिलाकर सीएम अखिलेश बैकफुट पर हैं और शिवपाल यहां बढ़त लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां दोनों ही यह भी दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं कि अब सबकुछ ठीक है पर उनके बयान कुछ और ही कह रहे हैं।

रामगोपाल ने दी मुलायम को चेतावनी

 shivpal yadav's take on making akhilesh yadav CM candidate post election.
रामगोपाल यादव व मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

रामगोपाल यादव ने मुलायम को लिखे गए अपने पत्र में ये कहा कि अखिलेश को सीएम का उम्मीदवार न बनाना गलती होगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में अच्छा काम किया है। विकास के एजेंडे पर चले हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव उन्हें सीएम पेश करके ही लड़ा जाए। यदि उनके चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ा गया तो नुकसान होगा। उन्हें सीएम उम्मीदवार न बनाया गया तो गलती होगी।

मुलायम को यह पत्र दिल्ली में मिला। रामगोपाल का पत्र पढ़ने के बाद मुलायम सिंह ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया। उनके बीच करीब डेढ़ घंटा बातचीत हुई।

कुल मिलाकर यह तो स्पष्ट ही है कि यूपी चुनाव के लिए अखिलेश के महत्व से हर कोई परिचित है पर परिवार में नजर आ रही ये फूट सपा को कितना नुकसान पहुंचाती है यह तो चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed