{"_id":"785fb55dccb60dc9757a3ec38b12d890","slug":"shivpal-yadav-comments-on-bsp-chief-mayawati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल बोले, मायावती 'निठल्ली', इसलिए कर रहीं दुष्प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल बोले, मायावती 'निठल्ली', इसलिए कर रहीं दुष्प्रचार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 Oct 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को बसपा अध्यक्ष मायावती पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बसपा अध्यक्ष के पास कोई काम नहीं है। वह निठल्ली बैठी हैं, इसलिए जब-तब बयानबाजी करने यहां आ जाती हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के खिलाफ उनका दुष्प्रचार उपहास योग्य है। वह स्वयं दो बार भाजपा के सहयोग से मुख्यमंत्री बनीं और नरेंद्र मोदी के पक्ष में प्रचार के लिए गुजरात गई थीं।
विज्ञापन
शिवपाल ने कहा कि बसपा-भाजपा ने यदि प्रदेश में सद्भावना का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उनसे सख्ती से निबटा जाएगा।
शुक्रवार को करहल (मैनपुरी) में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। इस घटना में जो अपराधी हैं, उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।
उन्होंने फिर इस बात पर जोर दिया कि सांप्रदायिक तत्वों के खिलाफ सरकार सख्त रुख अपनाएगी और कानून-व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन